Video: करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी नहीं रहे
प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले और राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी का देर रात निधन हो गया। लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात ह्रदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। कालवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में दोपहर 2:15 बजे होगा। वहीं 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।