
Kartik Maas 2023: कार्तिक स्नान शुरू, 12 घंटे राधा-दामोदरजी के दर्शन, गोविंददेवजी के हो रही एक घंटा मंगला झांकी
जयपुर। कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा के साथ आज से सिद्धि योग व भरणी नक्षत्र के बीच त्योहारों का राजा कार्तिक माह शुरू हुआ। इसके साथ ही तारों की छांव में कार्तिक स्नान और दीपदान शुरू हुआ, वहीं तड़के से ही मंदिरों में आस्था उमड़ रही है। कार्तिक माह में राधा—दामोदरजी के दर्शनों का विशेष महत्व होने से ठाकुर श्रीराधा—दामोदरजी भक्तों को दिन में साढ़े 12 घंटे दर्शन दे रहे है।, वहीं शहर के आराध्य गोविंददेवजी के मंगला झांकी के दर्शन भी एक घंटे तक हो रहे है।
शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी आधे घंटे पहले खुली और मंगला झांकी के दर्शन भी एक घंटे तक खुले रहे। अब यह क्रम देव दिवाली तक जारी रहेगा। कार्तिक से पहले मंगला झांकी के दर्शन 15 मिनट के लिए हो रहे थे। अब मंगला झांकी के दर्शन सुबह 4.30 बजे से 5.30 बजे तक हो रहे है। मंगला झांकी में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमडी। मंदिर परिसर राधे—राधे..., गोविंद जय जय, गोपाल जय जय... के जयकारों से गूंज उठा।
राधा—दामोदरजी के मंगला अलसुबह 3.30 बजे
चौड़ा रास्ता स्थित मंदिरश्री राधा दामोदरजी में अब मंगला झांकी के दर्शन तड़के 3.30 बजे से हो रहे है, मंगला झांकी में भजन—कीर्तन के साथ दीपदान हो रहा है। इस दौरान कार्तिक महात्म्य की कथा हो रही है। वहीं सुबह 7.30 बजे शृंगार आरती हो रही है। इसके बाद सुबह 11 बजे राजभोग आरती होती है। सुबह 3.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक शयन झांकी तक दामोदरजी के दर्शन हो रहे हैै।
देव दिवाली तक होंगे कार्तिक स्नान
पुरानी बस्ती स्थित मंदिरश्री राधा गोपीनाथजी सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में शृंगार झांकी तक महिलाओं की भीड़ नजर रही। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में दीपदान और भजन—कीर्तन किए। कार्तिक माह में करवा चौथ, पंच पर्वा दिवाली, देवउठनी एकादशी सहित कई व्रत—त्योहार आ रहे है। वहीं देव दिवाली पर 27 नवम्बर कार्तिक स्नान पूरे होंगे।
गलता स्नान को उमड़े भक्त
गलता तीर्थ में अलसुबह से ही पवित्र कुंडों में स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों ने यहां स्थित श्रीराम मंदिरों में दर्शन किए और दीपदान किया। अब कार्तिक माह में गलता तीर्थ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसे लेकर गलता तीर्थ प्रबंधन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए है। इस बीच 13 से 27 नवंबर तक गलता में कार्तिक महोत्सव का आयोजन होगा। इससे पहले 2 नवंबर को महोत्सव के झंडे का रोपण किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न उत्सव मनाए जाएंगे। इस दौरान गलता तीर्थ में दक्षिण भारतीय संस्कृति साकार होगी।
गोविंददेवजी मंदिर में कार्तिक में झांकियों का समय
झांकी — समय
मंगला — सुबह 4.30 से 5.30 बजे तक
धूप — सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक
शृंगार — सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक
राजभोग — सुबह 10.45 से 11.15 बजे तक
ग्वाल — शाम 5 से 5.15 बजे तक
संध्या — शाम 5.45 से 6.45 बजे तक
शयन — रात 8 से 8.15 बजे तक
कार्तिक माह के प्रमुख व्रत—त्योहार
त्योहार — कब
करवा चौथ — 1 नवंबर
अहोई अष्टमी — 5 नवंबर
रमा एकादशी — 9 नवंबर
धनतेरस, — 10 नवंबर
रूप चतुर्दशी — 11 नवंबर
दीपावली — 12 नवंबर
अन्नकूट — 14 नवंबर
भैयादूज — 15 नवंबर
डाला छठ — 19 नवंबर
आंवला नवमी — 21 नवंबर
देव उठनी एकादशी — 23 नवंबर
देव दिवाली — 27 नवंबर
Published on:
29 Oct 2023 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
