17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kartik Maas 2023: दीपों से जगमगा रहा है श्रीकृष्ण बलराम मंदिर, हर शाम हो रहा संकीर्तन

Kartik Maas 2023: भगवान श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय कार्तिक मास में हरे कृष्ण महामंत्र व दीपदान का विशेष महत्व है। जगतपुरा के हरे कृष्ण मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में दीपदान किया जा रहा है। कार्तिक माह में बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kartik Maas 2023: दीपों से जगमगा रहा है श्रीकृष्ण बलराम मंदिर, हर शाम हो रहा संकीर्तन

Kartik Maas 2023: दीपों से जगमगा रहा है श्रीकृष्ण बलराम मंदिर, हर शाम हो रहा संकीर्तन

जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय कार्तिक मास में हरे कृष्ण महामंत्र व दीपदान का विशेष महत्व है। जगतपुरा के हरे कृष्ण मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में दीपदान किया जा रहा है। कार्तिक माह में बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे है और दीपदान कर रहे है। मंदिर में पालकी उत्सव का भी आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है।

मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और भक्तों के लिए पवित्र कार्तिक मास का विशेष महत्व है। शास्त्रों, पुराणों में भगवान श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप एवं लीलाओं का वर्णन है। कार्तिक मास में हरि नाम संकीर्तन और हरे कृष्ण महामंत्र का जप विशेष कल्याणकारी माना गया है। इसलिए मंदिर में संध्या आरती से लेकर शयन आरती तक संकीर्तन किया जा रहा है। मंदिर में मुख्य संकीर्तन हाल में भगवान श्रीकृष्ण के बचपन की बाल-लीलाओं पर आधारित दामोदर स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई है। इस झांकी के दर्शन के लिए और भगवान के दामोदर स्वरूप को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 147 दिन बाद फिर बजेगी शहनाई, शुरू होगा शादी-ब्याह का सीजन, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त

पालकी उत्सव का रहा अद्भुत नजारा
श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में पालकी उत्सव का अनूठा नजारा रहा, जिसमें भगवान श्रीगौर निताई को एक सुसज्जित पालकी में मुख्य मंदिर के हॉल में दर्शन के लिए लाया गया। पालकी के आगे हरे कृष्ण महामंत्र एवं हरिनाम संकीर्तन करते भक्तगण नृत्य करते चल रहे थे।