6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक पूर्णिमा: गोविंद के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को सजेंगी झांकियां

शाम को मंदिरों में होगा दीपदान

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 19, 2021

कार्तिक पूर्णिमा: गोविंद के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को सजेंगी झांकियां

कार्तिक पूर्णिमा: गोविंद के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को सजेंगी झांकियां

जयपुर। कार्तिक माह की पूर्णिमा को आज देव दिवाली व रास पूर्णिमा के रूप मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा। आराध्य गोविन्ददेवजी मंदिर में सुबह मंगला आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर में मेले का सा माहौल नजर आया। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं का सुबह से ही आना शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। भजन—कीर्तन कर व्रती महिलाओं ने फल वितरित किए। वहीं मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर तुलसी मंच पर दीपदान किया। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं शाम को मंदिरों व सरोवरों के तट पर दीपदान करेंगी।

सजेगी रास पूर्णिमा की झांकी

कार्तिक पूर्णिमा पर आज शाम मंदिरों में रास उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर विशेष झांकी सजा कर ठाकुर जी को भोग लगाया जाएगा। शहर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में शाम को महंत अंजनकुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रास पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। श्रीजी को सुनहरे पारचे की विशेष पोशाक अलंकार धारण करवा कर फूलों से शृंगार किया जाएगा। शाम 7.15 बजे ठाकुरजी के समक्ष रास का खाट सजाकर खीर व खीरसा का भोग लगाया जाएगा। रामचंद्रजी का मंदिर, लक्ष्मीनारायण बाईजी का मंदिर, गलताजी, गोनेर स्थित जगदीश महाराज, गोनेर रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दीपदान के साथ विशेष अनुष्ठान होंगे। मंदिरों और घरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं इस बार गलता तीर्थ में स्नान नहीं कर सकेंगी। दीपदान के लिए सुबह से तीर्थ स्थलों व मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। आज देव दिवाली के साथ ही कार्तिक स्नान का समापन हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग