19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth 2022: त्रिग्रही और समसप्तक योग के बीच आई करवा चौथ, पढ़िए कहां कब दिखेगा चांद

Karva Chauth 2022 Moon Rise Time: त्रिग्रही योग और समसप्तक योग के बीच आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के साथ सुख-सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा।

less than 1 minute read
Google source verification
Karva Chauth 2022: त्रिग्रही और समसप्तक योग के बीच आई करवा चौथ, पढ़िए कहां कब दिखेगा चांद

Karva Chauth 2022: त्रिग्रही और समसप्तक योग के बीच आई करवा चौथ, पढ़िए कहां कब दिखेगा चांद

Karva Chauth 2022 Moon Rise Time: जयपुर। त्रिग्रही योग और समसप्तक योग के बीच आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के साथ सुख-सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा। जयपुर में आज रात 8 बजकर 21 मिनट पर चन्द्रोदय होने पर महिलाएं चांद का अघ्र्य अर्पित करेंगी, इसके बाद व्रत खोलेंगी। वहीं देशभर में 8 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट के बीच चांद के दर्शन होंगे।

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं दिन में गणेशजी और चौथ माता पूजन करने के साथ कथा सुन रही है। कुछ महिलाएं करवा चौथ का उद्यापन भी करेंगी। जो महिलाएं उद्यापन करेंगी, वे अन्य औरतों को भोजन कराकर सुहाग की चीजें उपहार स्वरूप देंगी। ज्योतिषाचार्य पं. चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि आज कन्या राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य, बुध व शुक्र तीनों ग्रह कन्या राशि में विराजमान है, ये तीनों ग्रह कामकाजी महिलाओं के लिए सुख—समृद्धि दायक है। जबकि गुरु और शुक्र का समसप्तक योग भी है। गुरु इस समय मीन राशि में चल रहे है, वहीं शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में है, जो आपस में समसप्तक योग बना रहे है, ये दोनों ग्रह सुख—सौभाग्य और समृद्धि के दाता है, ये अखंड सौभाग्य के दायक है।

यह भी पढ़े: करवा चौथ पर बन रहा त्रिग्रही योग, कन्या राशि में रहेंगे तीन ग्रह एक साथ

कहां कब दिखेगा चांद
ज्योतिषाचार्य पं. चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि जयपुर में चांद 8 बजकर 21 मिनट पर दिखाई देगा, वहीं उदयपुर में 8.35 बजे चांद नजर आएगा। सालासर में 8.25 बजे चांद दिखाई देगा। जोधपुर में 8.33 बजे चांद दिखेगा। बीकानेर में 8.28 बजे चांद नजर आएगा। इसके अलावा हरिद्वार में चांद 8.04 बजे नगर आएगा। उज्जैन में चांद 8.28 बजे नजर आएगा।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग