20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से भागी बालिकाएं गोरखपुर से दस्तयाब

पुलिस ने कस्बे के कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय से गत सप्ताह चकमा देकर भाग निकली दो बालिकाओं को पुलिस ने रविवार को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से दस्तयाब किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए इनके परिजनों को बुलाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aniket soni

Mar 06, 2016

पुलिस ने कस्बे के कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय से गत सप्ताह चकमा देकर भाग निकली दो बालिकाओं को पुलिस ने रविवार को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से दस्तयाब किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए इनके परिजनों को बुलाया है।

थाना प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि कस्बे में केजीआरपी विद्यालय से गत 28 फरवरी को कक्षा 6 की दो छात्राएं भाग निकली थी।

पुलिस टीम ने इन्हें रविवार को यूपी के गोरखपुर जिले के थाना सजवा अंतर्गत गांव पिपरेली में एक छात्रा के घर से दस्तयाब कर लिया। जहां से इन्हें थाने लाया गया है।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं के माता-पिता को डीग बुलाया है। उनके पहुंचने पर ही बालिकाओं को संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

ज्ञात रहे कि इन बालिकाओं को गत वर्ष भरतपुर के बालकल्याण गृह से पढऩे के लिए यहां विद्यालय भेजा था। ये बाालिकाएं गत गत 28 फरवरी को पानी का टैंकर विद्यालय में आने के बाद चकमा देकर भाग निकली थी।