20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी टीम में जगह नहीं बनती’, फॉर्म पर उठे सवाल तो मोहम्मद रिजवान ने बताया क्यों खेल रहे हैं क्रिकेट

Mohammad Rizwan in PSL 2026: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजावान ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ 107 रन बना पाए हैं।

2 min read
Google source verification
Mohammad Rizwan

मोहम्मद रिजवान (फोटो- IANS)

Mohammad Rizwan Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग में जहां एक ओर बाबर आजम (Babar Azam) का बल्ला गदर मचा रहा है, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) एक-एक रन के लिए तरस रहे हैं।पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक बाबर आजम ने 7 मैचों में 401 रन बना दिए हैं और उनका औसत 100 से भी ऊपर रहा है। बाबर का स्ट्राइक रेट 143 का है, जिसमें उन्होंने अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक की पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 39 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

PSL 2026 में रिजवान के नाम 107 रन

दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने अब तक 7 मैच खेलने के बाद सिर्फ 107 रन बनाए हैं। रिजवान का स्ट्राइक रेट 116 का है और औसत 15 का। रिजवान इस सीजन रावलपिंडीज को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। एक दौर था जब दोनों ही बल्लेबाज पाकिस्तान टीम के लिए ओपनिंग करते थे, लेकिन दोनों के स्ट्राइक रेट पर हमेशा सवाल उठते रहे। अब जब पाकिस्तान सुपर लीग में भी रिजवान का बल्ला नहीं चल रहा है, तो उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रिजवान ने बताया क्यों नहीं ले रहे संन्यास

इस पर रिजवान ने जो जवाब दिया, वह काफी कम क्रिकेटर ही बोलते हैं। उन्होंने ईमानदारी से साफ कह दिया कि जिस तरीके से वह खेल रहे हैं और जिस तरह का उनका हालिया फॉर्म है, वह पाकिस्तान की टीम में जगह डिजर्व नहीं करते। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आप पाकिस्तान टीम और रावलपिंडी दोनों के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो क्या आप टी20 फॉर्मेट से संन्यास के बारे में सोचेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जब वह बिग बैश लीग खेल रहे थे और वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जा रही थी, तब भी उन्होंने माना था कि उनके प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह नहीं बनती।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह बात हारिस रऊफ से भी कही थी। मोहम्मद रिजवान के साथ रऊउ को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिली थी। जहां हारिस रऊफ ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं रिजवान ने निराश किया।

रिटायरमेंट के सवाल पर रिजवान ने कहा कि वह इंसान हैं और उनसे गलतियां होती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हार मान लें और क्रिकेट छोड़ दें। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट अपने जुनून और मोहब्बत के लिए खेलते हैं। रिजवान ने यह भी कहा कि उनके पास कोई बिजनेस नहीं है और न ही किसी अन्य चीज में दिलचस्पी है। क्रिकेट ही उनका सब कुछ है और वह कड़ी मेहनत करके वापसी करेंगे।