12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Katrina Kaif and Vickey Kaushal की शादी के लिए आने लगे मेहमान, जानें अब तक कौन-कौन आया

vicky kaushal age 33 साल के विक्की होंगे सात सफेद घोड़ों के रथ पर सवार, संग ले जाएंगे दुल्हनिया कैट को
2 min read
Google source verification
vicky kaushal katrina kaif की शादी के लिए आने लगे मेहमान, जाने अब तक कौन—कौन आया

vicky kaushal katrina kaif की शादी के लिए आने लगे मेहमान, जाने अब तक कौन—कौन आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शाही शादी की चर्चाएं हर जगह है। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हो रही इस शादी की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं और वेन्यू पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज सुबह डायरेक्टर कबीर खान और उनका परिवार जयपुर पहुंचा। कबीर ने कैटरीना को फैंटम और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में निर्देशित किया था। वहीं एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी पहुंची। शरवरी विक्की के भाई सनी कौशल की गर्लफ्रेंड है। हाल ही में वे फिल्म बंटी और बबली-2 में नजर आईं थीं।

इसी के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ जयपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि दूल्हे राजा विक्की कौशल शादी में ग्रैंड स्टाइल में एंट्री करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विक्की सात सफेद घोड़ों के रथ पर बैठ शादी में एंट्री में करेंगे। कपल की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो रहे हैं और 9 दिसंबर तक चलेंगे। शादी में सिक्योरिटी के लिए जयपुर से सौ बाउंसर्स बुलाने की भी खबरें हैं। सिक्योरिटी स्टाफ के लिए चौथ का बरवाड़ा में ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। शादी में केवल पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त सहित करीब 120 मेहमान शामिल होंगे।

डायरेक्टर कबीर खान, एक्ट्रेस नेहा धूपिया-अंगद बेदी पहुंचे

आज सुबह डायरेक्टर कबीर खान और उनका परिवार जयपुर पहुंचा। इसी के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ जयपुर पहुंची, बताया जा रहा है कि निर्देशक करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, डॉ ज्वेल गामाडिय़ा (कैटरीना के डॉक्टर), यास्मीन कराचीवाला (कैट की ट्रेनर) शादी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी में एक्टर अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शेट्टी, ऋतिक रोशन और अली अब्बास जफर भी शामिल हो सकते हैं।

'काला चश्मा' पर डांस करेंगे दोनों
सूत्रों के अनुसार कैट और विक्की आज अपने संगीत समारोह में गाने 'काला चश्मा' पर डांस करेंगे। यह गाना कैट की फिल्म 'बार-बार देखो' से है। इसी के साथ कपल इसी फिल्म के एक अन्य गाने 'नच दे ने सारे' पर भी डांस परफॉर्मेंस देंगे। बताया जा रहा है शादी में कैट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहनेंगी।

कोविड की जांच नहीं तो एंट्री नहीं
सवाईमाधोपुर के जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि विक्की-कैट की शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने का प्रमाण दिखाना होगा। जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं ली है उन्हें पहले कोविड की जांच आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें एंट्री दी जाएगी। किशन ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि शादी समारोह में 120 मेहमान शामिल होंगे।

गांव वाले बेहद खुश, बोले-लग रहा है घर की शादी है

इस कपल ने राजस्थान के एक छोटे से गांव को डेेस्टिनेश वेडिंग के लिए चुना, जिसके चलते गांव के लोग भी इस शाही शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं, हालांकि कड़ी सुरक्षा के कारण वे इस शादी को दूर से भी नहीं देख पाएंगे, लेकिन विश्व स्तर पर अपने गांव का नाम छाने से लोग बेहद खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भले ही वे ये शादी देख नहीं पाएंगे, लेकिन गांव के हर घर में इसी शादी की बात हो रही है, ऐसा लग रहा है कि हमारे घर की ही शादी है।