16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरवासियों के वैक्सीनेशन में जुटा खंडेलवाल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन

वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे संगठन
less than 1 minute read
Google source verification
शहरवासियों के वैक्सीनेशन में जुटा खंडेलवाल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन

शहरवासियों के वैक्सीनेशन में जुटा खंडेलवाल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन

जयपुर। खण्डेलवाल डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन लगातार कोविड वैक्सीनेशन शिविर में जुटा है। इसी के तहत रविवार को एस.एल. नगर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। यहां 300 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। संस्था के मंत्री राजेश कुमार ताम्बी व कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा थे। इनके अलावा खंडेलवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश गुप्ता (तूंगा वाले), पार्षद दिनेश कांवट, नया खेड़ा खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष अनिल रावत सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

राजनीतिक संगठन भी आगे
राजनीतिक संगठन भी शहरवासियों का वैक्सीनेशन कराने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस इसमें मुख्य रूप से काम कर रहे हैं। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक कर रहे हैं। हालांकि, कई बार दोनों राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर राजनीतिकरण का भी आरोप लगाया है। इस मामले में कुछ जगह तो माहौल इतना गरमा चुका है किन सीएमएचओ को बीच में आकर वास्तविक स्थिति साफ करनी पड़ी।