1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में सक्रिय बच्चियों को उठाने वाली गैंग, सोफिया स्कूल से दो दिन में दो बच्चियों को अगवा करने का प्रयास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
jaipur

शहर में सक्रिय बच्चियों को उठाने वाली गैंग, सोफिया स्कूल से दो दिन में दो बच्चियों को अगवा करने का प्रयास

अश्विनी भदौरिया / जयपुर. घाटगेट स्थित सेंट एंजिला सोफिया स्कूल के बाहर से दो दिन में दो बच्चियों को अगवा करने का प्रयास किया जा चुका है। इसको लेकर शुक्रवार को बच्चियों के परिजनों से स्कूल प्रबंधन से मुलाकात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। मामले की गंभीरता को भांपते हुए स्कूल प्रबंधन ने छोटे बच्चों के ऑटो को अंदर जाने दिया। वहीं नियमित रूप से आने वाले ऑटो चालकों में से कई ने इन दोनो घटनाओं की पुष्टि की है। वहीं कु छेक का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।

स्कार्फ बांधे महिला ने बुलाया
गुुरुवार को क्लास फर्स्ट की स्टूडेंट चहक शर्मा छुट्टी के बाद बाहर आई तो घर जाने के लिए अपने ऑटो की ओर बढ़ी। बीच में ही दूसरे ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। बच्ची के पिता विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस ऑटो में एक महिला मुंह बांधे हुए बैठी थी। बच्ची मना करते हुए अपने ऑटो की ओर आगे बढ़ गई।

ऐसा ही वाकया बुधवार को सानिध्या खंडेलवाल के साथ भी हुआ। सानिध्या के पिता प्रदीप ताम्बी ने बताया कि स्कूल से बाहर आने के बाद एक ऑटो में बैठी महिला ने यह कहते हुए हाथ आगे बढ़ाया कि वो उसके घर तक छोड़ देगी। पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी की वजह से ऑटो आगे बढ़ा और सानिध्या उस महिला के साथ जाने से बच गई। वहीं इन दोनों मामलों को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और छोटे बच्चों के ऑटो स्कूल के अंदर तक आने दिए। प्रबंधन की मानें तो सभी ऑटो चालकों से फार्म भरवाए जाएंगे। इसमें चालक की फोटो ऑटो में आने वाले बच्चों का विवरण भी होगा।

बाहर खड़े होते हैं ऑटो

छुट्टी के समय स्कूल के बाहर और आस-पास की गलियों में ऑटो खड़े रहते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों के सामने यह दिक्कत होती है कि वे 200 से 400 मीटर का सफर तय करके ऑटो तक पहुंचते हैं। परिजनों ने भी स्कूल प्रबंधन से स्कू ल की ओर से साधन उपलब्ध कराने या फिर ऑटो को स्कूल परिसर में आने के लिए अनुरोध किया है।

Story Loader