2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में धोखा खाई युवती ने किया ऐसा काम, देखकर सहम गए लोग

9वीं क्लास की छात्रा अपने पड़ोस के गांव में रहने वाले एक यूवक से प्यार करती थी।

2 min read
Google source verification
girl

प्यार में धोखा खाई युवती ने किया ऐसा काम, देखकर सहम गए लोग

रामपुर। कहते हैं मोहब्बत ऐसी चीज है जो कुछ भी करने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला अब बिजनौर जिले का सामने आया है। मोहब्बत में धोखा खाई युवती ने जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवती की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके प्रेमी ने जहर देकर उसकी हत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक कर खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने इस इनोवा कार के खोले गेट तो बैठे मिले ये दो... देखकर बाेले लोग, ये कहां से आ गए

दरअसल, मामला मिलक कोतवाली इलाके का है। 9वीं क्लास की छात्रा अपने पड़ोस के गांव में रहने वाले एक यूवक से प्यार करती थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है। जिसे लेकर पीड़िता ने मना किया। लेकिन आरोपी ने उसकी बात मानने के बजाय उसे जहर की पुड़िया निकालकर दे दी। जिसे सुनकर पीड़िता ने जहर अपने मुहं में डाल लिया। जैसे ही युवती की हालत तो आरोपी प्रेमी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : आजम खान के बाद अब इनकी भैंस का बच्चा हुआ चोरी, पुलिस सभी काम छोड़ ढूंढ़ने में जुटी!

बताया जा रहा है कि पीड़िता की बड़ी बहन इस पूरे घटना क्रम को दूर से देख रही थी। अपनी बहन के आशिक को वहां से जाते हुए और बहन की हालात खराब देखते हुए उसने वहां शोर मचाया लेकिंन आरोपी वहां से बहुत तेजी के साथ फरार हो गया। इस दौरान युवती की बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालात गंभीर बनी हुई है।

यह भी देखें : तस्करी कर गोकशी के लिये ले जाये जा रहे दो बैल लग्जरी कार से बरामद,आरोपी फरार

मिलक कोतवाली कोतवाल का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई है। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader