27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में युवक का अपहरण, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में गिरोह के दो और बदमाशों को दबोच लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में युवक का अपहरण, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जयपुर में युवक का अपहरण, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में गिरोह के दो और बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर लिया था। पुलिस का पीछा करने के बाद वह रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे।

डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि परिवादी रुपेन्द्र मीना ने बताया कि मेरा छोटा भाई पुष्पेन्द्र मीना जो किराए से इंडिया गेट शताब्दी नगर सांगानेर के पास रहता है। 27 अप्रेल मकान मालिक के लड़के धनराज मीणा के साथ गोवर्धन नगर सांगानेर में आया था। उसको तीन चार व्यक्ति एक कार में शिव मंदिर के सामने गोवर्धन नगर से शाम 7 बजे अपहरण करके ले गए।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी तीन लाख रुपए छोड़ने के लिए फिरौती मांग रहे है। इस पर पुलिस ने तीन बदमाशों को चिन्हित करके दबोच लिया था। जबकि इस मामले में चार आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए थानाप्रभारी सतीश चन्द के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया। पुलिस ने कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह की सूचना पर आरोपी दतवास टोंक निवासी शिवपाल उर्फ श्योपाल गुर्जर और जेडीए कॉलोनी बक्शावाला सांगानेर सदर निवासी गौरव पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। आरोपी शिवपाल के खिलाफ मारपीट और लूट के कई प्रकरण दर्ज हैं।