21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशनगढ़ डम्पिंग यार्ड बनेंगी कृत्रिम झीलें और पहाडिय़ां, होगी फिल्म की शूटिंग

अजमेर जिले में किशनगढ़ की बर्फीली वादियां भी अब देश और दुनिया में पहचानी जाएंगी। किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने बर्फीली वादियों जैसे दिखने वाले पुराना डम्पिंग यार्ड को अजमेर जिले के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में रुचि दिखाई है। इसके लिए कई कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एसोसिएशन की ओर से यहां निवेश से पर्यटकों की संख्या बढऩे के साथ ही सालाना राजस्व में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

2 min read
Google source verification
Kishangarh : अब पर्यटकों को लुभाएगी बर्फीली वादियां, बनेगा अजमेर का प्रमुख पर्यटन स्पॉट

किशनगढ़ मार्बल मंडी में मार्बल व ग्रेनाइट ब्लॉक की कटिंग के दौरान प्रतिदिन हजारों लीटर स्लरी (अपशिष्ट पदार्थ) निकली है। इस मार्बल स्लरी के लिए वर्ष 2005 में डम्पिंग यार्ड शुरू हुआ। समय अंतराल में यह 333 बीघा में फैला डम्पिंग यार्ड भी धीरे धीरे भर गया।
मार्बल स्लरी से भरा यह डम्पिंग यार्ड बर्फीली वादियों सा नजर आने लगा और सेल्फी पॉइंट से लेकर प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए पसंद किया जाने लगा। अब यहां बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही कई फिल्मी गानों, एलबम सोंग आदि की शूटिंग की जाने लगी है। सफेद मार्बल की स्लरी की वजह से बर्फिली वादियों जैसा नजर आने लगा।

यहां टाइगर श्राफ, अनिल कपूर, कपिल शर्मा, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, शिखर धवन जैसे कई हस्तियां शूटिंग के लिए आ चुके हैं और यहां इनकी शूटिंग की जा चुकी है। अब किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने इस डम्पिंग यार्ड को अजमेर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में रुचि दिखाई। एसोसिएशन ने इसके लिए डम्पिंग यार्ड में कई कार्य भी शुरू कर दिए हैं।

बनेंगे कृत्रिम पहाड़ और झील के नजारे

इन बर्फीली वादियों के बीच कृत्रिम पहाडिय़ां एवं छोटी झील आदि भी बनाई जाएगी, ताकि बारिश में पानी भरने से पर्यटक यहां झीलों जैसा लुत्फ उठा सकें। इसके लिए जेसीबी आदि से खुदाई कार्य भी किया जाने लगा है।

बनकर तैयार हैलीपेड

एसोसिएशन ने परिसर में सड़कों के साथ ही हैलीपेड भी तैयार करवा दिया है। साथ ही यहां गार्डन भी बनाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पार्किंग स्थल भी सुनिश्चित कर दी गई है। इससे यहां वाहनों की प्रवेश की सीमा निर्धारित रहेगी और सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास क्षेत्र में फेंसिंग भी की जाएगी।

पहचान बनेगा डंपिग यार्ड
डम्पिंग यार्ड मेें जन सुविधाओं के कार्य किए जा रहे हैं। सड़कें, गार्डन एवं पत्थर की मूर्तियां आदि बनाकर रखी जाएंगी। कृत्रिम पहाडिय़ों एवं झीलों से नजारे के लिए खुदाई कार्य भी किया जा रहा है। इसे अजमेर जिले के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यह जिले की नई पहचान होगा।

सुधीर जैन, अध्यक्ष, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन