
जयपुर। साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण आज सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो गया है। शाम 5.58 बजे समाप्त होगा। भारत में एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी अवधि करीब 05 घंटे और 59 मिनट की होगी। इस ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 4 दिसंबर को सूर्य भी लगेगा। इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में 8 नवंबर को होगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण के बाद दोबारा ऐसी खगोलीय घटना को देखने के लिए खगोलप्रेमियों को एक साल तक इंतजार करना ही पड़ेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चंद्रग्रहण लग रहा है। यह साल का अंतिम और सबसे लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण है। भारत में यह उप छाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और इससे संबंधित कोई भी धर्म शास्त्रीय मान्यताएं लागू नहीं होंगी। हालांकि चंद्रगहण का राशिगत प्रभाव माना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा नही माना जा रहा है। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
यहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण
अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। अमरी का, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्से में चंद्रग्रहण को देखा जाएगा।
Published on:
19 Nov 2021 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
