5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा मंत्री लेंगे चिकित्सा अधिकारियों की क्लास , प्रदेश में बिगड़ी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर बुलाई बड़ी बैठक

Kota Hospital Children Deaths : कोटा के ( Rajasthan Infant death toll in Kota JK Lon Hospital ) जेके लोन अस्पताल में लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। चौतरफा आरोपों से घिरे ( Dr. Raghu Sharma ) चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आज प्रदेशभर के अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एक बैठक लेंगे ।
less than 1 minute read
Google source verification
raghu sharma

raghu sharma

Kota Hospital Children Deaths : कोटा के ( Rajasthan Infant death toll in Kota JK Lon Hospital ) जेके लोन अस्पताल में लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। चौतरफा आरोपों से घिरे ( Dr. raghu sharma ) चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आज प्रदेशभर के अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एक बैठक लेंगे ।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी सभागार में होने वाली इस बैठक में सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक ,विभागाध्यक्ष, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में इन अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले अस्पतालों की ओपीडी,आईपीडी, रैफर केस और डेथ के आंकड़ों सहित अस्पतालों में मौजूद उपकरणों वहीं इनकी जरूरतों की विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी । साथ ही उपकरणों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी मांगी गई हैं। जयपुर की बात की जाए तो अधिकांश अस्पतालों में अधीक्षक देर शाम तक यह डेटा संधारित करने में लगे रहे।