9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किलपॉक तेरापंथ सभा के श्रावक बने लाडनूं चित्त समाधि शिविर में सहभागी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

चेन्नई. तेरापंथ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में लाडनूं में आयोजित चित्त समाधि शिविर में चेन्नई किलपॉक तेरापंथ सभा के लगभग साठ श्रावकों का संघ अध्यक्ष अशोक परमार, उपाध्यक्ष अशोक आच्छा और मंत्री विमल बोहरा के नेतृत्व में पहुंचा। इस अवसर पर अशोक आच्छा ने सभा की विविध गतिविधियों की जानकारी आचार्यप्रवर को दी और किलपॉक क्षेत्र में प्रतिवर्ष चातुर्मास स्वीकृत करने का भावपूर्ण निवेदन भी किया।
शिविर में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड, जयंतीलाल सुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आचार्य महाश्रमण ने किलपॉक सभा के निवेदन को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए सभी श्रावकों को मंगलपाठ सुनाया। शिविर में सहभागी श्रावकों ने आत्मसाधना और विशेष कक्षाओं के माध्यम से सादगीपूर्ण जीवन जीने की कला को आत्मसात किया। यह शिविर साधकों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी साबित हुआ।