10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी डॉन का खौफनाक नेटवर्क..

जोधपुर जिले में चौकानें वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला स्मैक तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई है। जोधपुर ग्रामीण की यह महिला लेडी डान के नाम से जानी जाती है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बुधवार सुबह स्मैक तस्कर सोफिया को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद की।
less than 1 minute read
Google source verification
Lady Dawn's creepy network ..

Lady Dawn's creepy network ..

जोधपुर जिले में चौकानें वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला स्मैक तस्कर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई है। जोधपुर ग्रामीण की यह महिला लेडी डान के नाम से जानी जाती है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बुधवार सुबह स्मैक तस्कर सोफिया को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद की। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के लिए इस लेडी डॉन की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

एसपी राहुल बारहठ ने बताया कि मादक पदार्थों व उनके सप्लायरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने जाब्ते के साथ लोहावट के सदरी गांव में स्थित लेडी डॉन सोफिया पत्नी मुमताज खान के घर पर गुरुवार सुबह दबिश दी। दबिश के दौरान सोफिया के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच मतोड़ा थानाधिकारी नेमाराम को सौंपी।

बता दे..लेडी डॉन सोफिया जिले की बड़ी स्मैक सप्लायर है। जो पूर्व में भी बड़ी मात्रा में स्मैक सहित तीन बार गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि लेडी डॉन सोफिया आला दर्जे की स्मैक तस्कर है। इसके इस धंधे का जाल लोहावट, फलोदी के दर्जनों गांवों में फैलाया हुआ है। यह आगे इन गांवों के छोटे-छोटे तस्करों में बड़ी मात्रा में स्मैक खपाती है। इसके चलते यह पूर्व में भी तीन बार बड़ी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार हो चुकी है। इसके मध्यप्रदेश, कोटा व चितौड़गढ़ के कई बड़े तस्करों से तार जुड़े हुए है। इसके परिवार में इसका भाई भी पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग