23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Last Ekadashi: साल की आखिरी एकादशी, सफला एकादशी व्रत आज, दान पुण्य का रहेगा जोर

Last Ekadashi: जयपुर. पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी गुरुवार को सफला एकादशी के रूप में मनाई गई। दान पुण्य और भगवान विष्णु की भक्ति् के लिए दिनभर कई योग संयोग रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
ekadashi

Last Ekadashi: जयपुर. पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी गुरुवार को सफला एकादशी के रूप में मनाई गई। दान पुण्य और भगवान विष्णु की भक्ति् के लिए दिनभर कई योग संयोग रहेंगे। इनमें सर्वार्थसिद्धि सहित अन्य योग दिन की महत्ता को खास बनाया।

इस दौरान श्रद्धालु श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। गोविंद देवजी सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन होंगे। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर जी को लाल रंग की पोशाक धारण कराकर गोचारण लीला के आभूषण धारण कराए जाएंगे। श्रद्धालु घर पर लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक करेंगे।

इसके अलावा आज शुक्र भी राशि परितर्वन करेगा। शुक्रवार को वार का स्वामी शुक्र इस दिन मकर राशि से निकलकर एक राशि पीछे की ओर यानी धनु में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद है। इससे देश की आर्थिक व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

शुक्र का राशियों पर प्रभाव
मेष- दौड़ धूप की अधिकता के साथ शरीर में कमजोरी महसूस
वृषभ- आर्थिक स्थिति में कमजोरी, कार्यभार में अधिकता
मिथुन- मानसिक स्थिति में कमजोरी आने से परिश्रम का फल कम मिलेगा
कर्क- कार्यक्षेत्र में विस्तार, मान सम्मान बढ़ेगा
सिंह- साल के मध्य में श्रेष्ठ फलों की अधिकता रहेगी
कन्या- क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी
तुला- कारोबार में नवीन गति के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि
वृश्चिक- स्वास्थ्य पीड़ा के साथ, दुश्मनी बढ़ेगी
धनु- आलस की वृद्धि होने से बनते काम रूकेंग
मकर- स्थानंतरण कार्यभारी की अधिकता से मन अशांत
कुंभ- पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे के साथ आर्थिक लाभ बढ़ेगा
मीन- घर-गृहस्थी में आंशिक उठा पटक किंतु मान सम्मान, पराक्रम बढ़ेगा