4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाटा बने जयपुर के 9वें महापौर, एक मत से जीते

- बीजेपी के प्रत्याशी व उपमहापौर मनोज भारद्वाज को मिले 44 वोट - लाटा को मिले 45 वोट, एक वोट निरस्त
less than 1 minute read
Google source verification
लाटा बने जयपुर के 9वें महापौर, एक मत से जीते

लाटा बने जयपुर के 9वें महापौर, एक मत से जीते

जयपुर। नगर निगम के पांचवें बोर्ड के तीसरे महापौर विष्णु लाटा चुने गए। उन्होंने भाजपा समर्थित व कार्यवाहक महापौर मनोज भारद्वाज को एक मत से हराया है। महापौर बने लाटा को 45 पार्षदों ने वोट दिया, जबकि भारद्वाज को 44 मत मिले। भारद्वाज की हार भाजपा के लिए झटका है। निगम में 90 पार्षदों में भाजपा के 63 पार्षद है, लेकिन मनोज भारद्वाज को ४४ पार्षदों ने ही मत दिया, जबकि भाजपा से बाजी होकर महापौर का चुनाव जीतने वाले लाटा को 18 कांग्रेसी पार्षदों के अलावा क्रॉस वोटिंग से भाजपा के करीब 22 पार्षदों के साथ करीब 5 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला। इससे भाजपा पार्षदों की गुटबाजी और बगावती तेवर सामने आ गए हैं। वहीं दो दिन पहले की गई भाजपा पार्षदों की बाड़ेबंदी भी फेल हो गई है।

नगर निगम के 9वें महापौर के लिए मंगलवार को उप चुनाव हुए। इसमें भाजपा की ओर से उपमहापौर मनोज भारद्वाज ने महापौर के लिए नामंाकन दाखिल किया। वहीं भाजपा से बागी होकर पार्षद व पूर्व लाइसेंस समिति चेयरमैन विष्णु दत्त शर्मा (लाटा) ने दूसरा नामांकन दाखिल किया। लाटा का नामांकन उनके भाई महेश लाटा ने पेश किया। लाटा के प्रस्तावक निर्दलीय पार्षद महादेव शर्मा व सुशील शर्मा बने। वहीं भारद्वाज के प्रस्तावक पार्षद श्वेता शर्मा व सीवर समिति चेयरमैन नवरत्न नाराणिया बने। दोपहर दो बजे तक किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ, जिसमें निगम के सभी 90 पार्षदों ने मत डाले। इसमें महापौर बने लाटा को कुल 45 मत मिले, वहीं भारद्वाज को 44 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ है। लाटा को महापौर चुना गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग