25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, जानें

Sukhdev Singh Gogamedi murder case : एनआइए मामलों की विशेष अदालत ने सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड को लेकर बड़ा आदेश दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Gogamedi murder case

Sukhdev Singh Gogamedi murder case : एनआइए मामलों की विशेष अदालत ने सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे सुमित यादव को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने यादव के जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। परिवादी को 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा की भोंडसी जेल से गिरफ्तार किया गया। परिवादी के अनुसार वह न तो घटनास्थल पर था और न ही उसकी घटना में कोई लिप्तता है।

एनआइए की ओर से पेश आरोप पत्र में उसके खिलाफ पुख्ता प्रमाण नहीं हैं। परिवादी को एक अन्य आरोपी के कथन के आधार पर षड्यंत्र में शामिल माना है। सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लगने की आशंका जताते हुए जमानत पर रिहा करने का आग्रह किया है। लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यदि जमानत दी गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसके जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज किया जाए।

यह था मामला

5 दिसंबर 2023 को रोहित और नितिन ने सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें एनआइए ने गोल्डी बरार को भी आरोपी माना है।


यह भी पढ़ें
:

सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रोहित गोदारा निकला मास्टरमाइंड, इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम भी आया सामने