29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंच पर छलका लावणी नृत्य का सौन्दर्य, महिलाओं ने मांडणा बनाकर दर्शाई प्रतिभा

वुमंस फेस्टिवल समर्थ के तहत जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 6:34 PM IST

मंच पर छलका लावणी नृत्य का सौन्दर्य, महिलाओं ने मांडणा बनाकर दर्शाई प्रतिभा

मंच पर छलका लावणी नृत्य का सौन्दर्य, महिलाओं ने मांडणा बनाकर दर्शाई प्रतिभा

जयपुर। वुमंस फेस्टिवल समर्थ के तहत जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में कलाकारों ने विभिन्न लोकनृत्यों के जरिए अपनी कला संस्कृति को दर्शाया। इस बीच लोक कलाकारों ने तेरा ताली, चरी, भपंग जैसी जीवंत और रंगारंग लोक प्रस्तुतियां दीं। हालांकि कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या कम रही। शुरुआत में लोक नृत्य तेरा ताली के माध्यम से गणेश दास एंड पार्टी ने अपनी कला को दर्शाया। इसके बाद चरी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें किशनगढ़ के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को खूबसूरत बनाया। कलाकार महमूद एंड पार्टी ने भपंग पर रोमांटिक धुन बजाईं। इस मौके पर महाराष्ट्र का लावणी नृत्य किया गया गया। जिसमें रेशमा एंड पार्टी ने भाव-भंगिमाओं को दर्शाया। इससे पूर्व कला, संस्कृति, साहित्य व पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी उपस्थित रहे। इस मौके पर कल्ला और जेकेके की महानिदेशक किरण सोनी गुप्ता ने इंटरनेशनल वुमंस आर्ट कैंप में शामिल हुईं 36 कलाकारों को स्मृति चिह्न के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जवाहर कला केंद्र में चल रहे वुमंस फेस्टिवल समर्थ में गुरुवार को शिल्पग्राम में मांडणा आर्ट कैंप और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मांडणा आर्ट कैंप में 52 प्रतिभागी महिलाओं ने पारंपरिक मांडणा बनाकर अपनी प्रतिभा दर्शाई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग