15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Parliament Building: राजस्थान के इस शिल्पकार ने तैयार किया नए संसद भवन का ‘शेर’

New Parliament Building: नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश को समर्पित करेंगे। भवन की इमारत पर स्थापित अशोक स्तंभ बनाने का काम राजस्थान के शिल्पकार और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने किया था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

May 28, 2023

photo_6311984943403742528_x.jpg

New Parliament Building: नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश को समर्पित करेंगे। भवन की इमारत पर स्थापित अशोक स्तंभ बनाने का काम राजस्थान के शिल्पकार और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने किया था। व्यास ने बताया कि संसद भवन पर स्थापित अशोक स्तंभ को तैयार करने में 5 महीने का वक्त लगा। उनकी 40 लोगों की टीम ने इसे तैयार किया।

उन्होंने कहा मूर्ति को जंगरोधक बनाया। इसमें 90% तांबे और 10% टीन का इस्तेमाल किया। ताकि वर्षों तक स्टेच्यू को नुकसान न हो। मूर्ति बनाने के बाद इसे 150 टुकड़ों में दिल्ली ले जाकर असेंबल किया गया। संसद भवन के लोकार्पण को लेकर लक्ष्मण व्यास ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वह इसके निर्माण कार्य का हिस्सा रहे हैं। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा काम था, जो उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह भी पढ़ें : नए संसद भवन का राजस्थान कनेक्शन है बेहद ख़ास, जानकार हर राजस्थानी को होगा फक्र

यह खासियत अशोक स्तंभ की
व्यास के मुताबिक अशोक स्तंभ की ऊंचाई करीब 21 फीट है। इसका डायमीटर 38 फीट चौड़ा है। इटालियन लॉस्ट वैक्स पद्धति से इसे तैयार किया। इसमें डिजाइन के साथ कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं रहती। मॉडल में वैक्स को उपयोग में लाकर भट्टी में तपाया जाता है। वैक्स पिघलने के बाद वजन 9 टन 620 किलो का है। व्यास के मुताबिक शिल्पकार गौतम व्यास ने भी इसे बनाने में भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस प्रसिद्ध मार्बल ने बढ़ाई नए संसद भवन की शान