
Leader of Opposition Tikaram Julie
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर अहम मांग रखी है। पत्र में उन्होंने प्रदेश में बुजुर्गों, विधवाओं, एकल महिलाओं एवं दिव्यागों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन का जिक्र करते हुए कहा है कि ये सभी पेंशनधारक कानूनी तौर पर हर महीने पेंशन पाने के हकदार हैं परन्तु वर्तमान में ऐसा नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा- "मेरा आपसे आग्रह है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर इन सभी जरूरतमंदों की आजीविका की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता पर हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन इनको देना सुनिश्चित किया जाए जिससे इन सभी को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी राशि मिल सके।"
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, "सामाजिक सुरक्षा पेंशन इन वंचित वर्ग के लोगों के लिए संजीवनी की तरह है। तमाम लोगों के लिए यह पेंशन ही आजीविका का स्रोत है। मेरे पास ऐसे कई अभ्यावेदन एवं पेंशनधारक आए हैं जिन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं आई है जिसके कारण उन्हें जीवनयापन में परेशानी हो रही है।"
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू की थी। तब पेंशन राशि 500 रुपए प्रतिमाह रखी गई थी। 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले पेंशन राशि को 750 रुपए प्रतिमाह किया एवं 2023 में इसमें 15% बढ़ोत्तरी प्रतिवर्ष कर 1000 रुपए प्रतिमाह का प्रावधान कर दिया, जिसके वर्तमान में 90 लाख से अधिक लाभार्थी हैं।
Published on:
10 Sept 2024 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
