11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सीखा रंग बिरंगी लाख की चूडिय़ां बनाना

सीखा रंग बिरंगी लाख की चूडिय़ां बनाना

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 22, 2021

3d216e54-a13e-4dcf-af66-3ddc4d2db476.jpg

जयपुर, 22 जून
जवाहर कला केंद्र की ओर से मंगलवार को वरिष्ठ कलाकार अवाज मोहम्मद का बंजिंग बैंगल्स सेशन का ऑनलाइन का आयोजन किया। सेशन में रंग बिरंगी लाख की चूडिय़ां बनाना, इन चूडिय़ों को बनाने के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग,लाख से ज्वैलरी और एक्सेसरीज बनाने के बारे में बताया। इस दौरान कलाकार ने लाख और उससे जुड़े इतिहास का संक्षिप्त परिचय भी दिया। सेशन में कलाकार ने दिखाया कि कैसे कोयले की सिगरी पर लोहे की 'कढ़ाई' में राल के साथ लाख को पिघलाया जाता है। इसके बाद इसमें सोपस्टोन पाउडर मिलाकर लाख तैयार किया जाता है। पिघले हुए लाख को लगातार दबाया जाता है और विभिन्न लकड़ी के औजारों की मदद से सपाट लोहे की प्लेट पर घुमाया जाता है। रंगीन लाख को एक साथ गर्म किया जाता है और फिर लाख पर समान रूप से लगाया जाता है। लाख के बेस पर रंग लगाने के बाद इसे फिर से एक पतली कुंडल में आकार दिया जाता है और लाख की प्लेन रॉड से काट दिया जाता है। अर्ध-निर्मित चूड़ी को उचित आकार में समायोजित करने के लिए एक गोल लकड़ी की बीम में रख दिया जाता है। फिर चूड़ियों को सुखाने के लिए अलग रख दिया जाता है। सफेद रंग बनाने के लिए गर्म लाख में टाइटेनियम मिलाया जाता है। इसके बाद विभिन्न रंग बनाने के लिए हरे, नीले, गुलाबी, सुनहरा, पीले जैसे प्राकृतिक स्टोन कलर्स को मिलाया जा सकता है।। बुधवार को होने वाले सेशन में मोहम्मद पारंपरिक उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करते हुए कई प्रकार की लाख की चूडिय़ां बनाना सिखाएंगे।