8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्याख्याता भर्ती परीक्षा कल से, 13 जनवरी तक होगी परीक्षा

दूसरे संभाग में आए परीक्षा केन्द्र, अभ्यर्थी हो रहे परेशान , कई अभ्यर्थियों के तो दो से तीन दिन का गैप

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jan 02, 2020

rpsc exams

व्याख्याता भर्ती परीक्षा कल से, 13 जनवरी तक होगी परीक्षा,rpsc exams ,व्याख्याता भर्ती परीक्षा कल से, 13 जनवरी तक होगी परीक्षा

जयपुर। व्याख्याता भर्ती परीक्षा को चल रहे आंदोलन के बीच आरपीएससी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा करीब एक साल बाद हो रही है। परीक्षा 3 से 13 जनवरी तक होगी। करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पहली बार इस परीक्षा के केन्द्र दूसरे संभाग में आए हैं। करीब 300 से 400 किलोमीटर दूर परीक्षा केन्द्र आने से परीक्षार्थी परेशान हैं। कई विद्यार्थी तो ऐसे हैं, जिनकी परीक्षा में एक से दो दिन का गैप है।

सर्वाधिक केन्द्र जयपुर में
आयोग ने सभी संभागों के कलक्ट्रेट कार्यालयों में कंट्रोल रूम शुरू कर दिए हैं। ग्रुप ए की परीक्षा में करीब 2 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सात संभाग जिला मुख्यालयों पर 580 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक परीक्षा केन्द्र 222 जयपुर में बनाए गए हैं। अजमेर में 53, भरतपुर में 52, बीकानेर में 64, जोधपुर में 64, कोटा में 59 और उदयपुर में 66 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ग्रुप बी की परीक्षा में 1 लाख 90 हजार 400 अभ्यर्थी और ग्रुप सी की परीक्षा में 2 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

तीन ग्रुप में होगी परीक्षा
परीक्षा तीन ग्रुप में होगी। ग्रुप ए की परीक्षा 3 और 4 जनवरी 2020 को होगी। तीन जनवरी को सुबह 9 से 10:30 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा और दोपहर 2:00 से शाम 5 बजे तक हिंदी का पेपर होगा। चार जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत विषय का और दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक राजस्थानी का पेपर होगा।

ग्रुप बी की परीक्षा 6 से 8 जनवरी तक होगी। पहले दिन 6 जनवरी 2020 को सुबह 9 से 10:30 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। इसी दिन दोपहर दूसरी पारी में राजनीति विज्ञान का पेपर होगा। सात जनवरी 2020 को पहली पारी में भूगोल और म्यूजिक का पेपर होगा, दूसरी पारी में बायोलॉजी का पेपर होगा। आठ जनवरी को पहली पारी में अर्थशास्त्र का तथा दूसरी पारी में लोक प्रशासन और फिजिक्स का पेपर होगा।
ग्रुप सी की परीक्षा 9 से 13 जनवरी तक होगी। नौ जनवरी को पहली पारी में जीके का पेपर और दूसरी पारी में इतिहास का पेपर होगा। 10 जनवरी को पहली पारी में अंग्रेजी का पेपर होगा, दूसरी पारी में कॉमर्स और एग्रीकल्चर के पेपर होंगे। 11 जनवरी को सुबह केमिस्ट्री का पेपर होगा और दूसरी पारी में सोशियोलॉजी का पेपर होगा। 12 जनवरी को पहली पारी में गणित और दूसरी में होम साइंस का पेपर होगा। 13 जनवरी को पहली पारी में पंजाबी और दूसरी पारी में ड्राइंग का पेपर होगा।