22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएमएस स्कूल में घुसा तेंदुआ, आज छुट्टी

बीच शहर दौड़ी दहशत : पूरे दिन तेंदुए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, अब कहा-रातभर चलाएंगे सर्च ऑपरेशन  

2 min read
Google source verification
एसएमएस स्कूल में घुसा तेंदुआ, आज छुट्टी

एसएमएस स्कूल में घुसा तेंदुआ, आज छुट्टी

जयपुर. राजधानी के पॉश इलाके में गुरुवार को तेंदुए ने दोपहर से रात तक दहशत मचाई। वन विभाग के अधिकारी, पुलिस और प्रशासन उसे ट्रैंकुलाइज करने में नाकाम रहे। तेंदुआ रिजर्व बैंक के पीछे की कॉलोनियों में दौड़ता रहा। वह एसएमएस स्कूल के सीसीटीवी में कैंटीन की ओर दिखा। देर रात स्कूल परिसर या आसपास ही कहीं छिप गया। ऐहतियातन स्कूल में शुक्रवार का अवकाश घोषित कर दिया गया। शाम को प्रशासन ने तख्तेशाही रोड से ड्रोन भी उड़ाया, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली। रात 10 बजे जयपुर में बारिश के बाद तेंदुए को पकडऩे का अभियान धीमा पड़ गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सुदर्शन शर्मा ने कहा कि रातभर सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। शर्मा ने बताया कि मोतीडूंगरी और गांधी नगर थाना पुलिस रात्रि गश्त के समय पूरे अलर्ट पर रहेगी। दिन में 30 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम तलाशी अभियान में लगी थी। रातभर 20 लोगों की टीम तलाश करेगी।
इससे पहले अपराह्न करीब 4:30 बजे नारायणसिंह सर्किल स्थित नारायण निवास में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने तेंदुए को देखा ओर वह घबरा कर गिर पड़ा, जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई।

सीसीटीवी में दिखे बच्चे
एसएमएस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखा। उस समय फुटेज में समय दोपहर 12:49 बजे का दिख रहा था। सामने कुछ लोगों की हरकत दिखी। कुछ लोगों का कहना है कि ये बच्चे हैं।

स्कूल प्रशासन ने कहा-ये मजदूर हैं
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दामोदर गोयल का कहना है कि दो ढाई महीने से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग करीब चार घंटे पीछे चल रही है। हाथी फील्ड के पास तेंदुए को देखकर कारपेंटर गोविंदराम ने सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया। सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस व वन विभाग को फोन किया और सर्विलांस रूम जाकर रिकॉर्डिंग देखी। एक फोटो में दिख रहे दो लोग मजदूर हैं, जो स्कूल में निर्माण कार्य करने आए थे।

पूरा स्कूल सीसीटीवी से लैस है। हमें अपराह्न 4:30 बजे पता चला, तो तुरंत ही गार्ड हरकत में आए और प्रशासन व पुलिस को फोन किया। शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई है।
मनीषा त्यागी, प्राचार्य, एसएमएस स्कूल

कहां से आ सकता है तेंदुआ
वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो तेंदुआ राजस्थान विश्वविद्यालय और मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के पास वाली पहाड़ी से घूमता हुआ यहां पहुंचा। अधिकारियों ने बुधवार रात को इस इलाके में तेंदुआ आने की संभावना जताई है।


स्कूल परिसर में लगाया पिंजरा
रात करीब 11 बजे स्कूल परिसर में पिंजरा लगा दिया गया है। इसके अलावा तेंदुए की हलचल को कैद करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।
—सुदर्शन शर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी