5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइसेंस समिति की बैठक : अवैध पान बूथ, थड़ियों पर होगी जल्द बड़ी कार्रवाई : रमेश चंद सैनी

ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर लाइसेंस समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि समिति में सर्व सहमति से नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में नए डेयरी बूथ लगाने का प्रस्ताव पर निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर गुरुवार को लाइसेंस समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सैनी ने बताया कि समिति में सर्व सहमति से नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में नए डेयरी बूथ लगाने का प्रस्ताव पर निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत अब क्षेत्र में नए डेयरी बूथ आवंटित किए जाएंगे, संबंधित जोनों के राजस्व अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा पूर्व में बजट घोषणा में दिए गए डेयरी बूथों में आ रही अनियमितताओं का अगले 15 दिनों में निपटारा कर दिया जाएगा।

सैनी ने बताया कि जयपुर ग्रेटर क्षेत्र में वैध रूप से केवल 269 पान बूथ को लाइसेंस दिया गया है। लेकिन वर्तमान में पूरे जयपुर के क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से पान बूथ थड़ियों का संचालन हो रहा है। इनको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। जिस पर समिति में निर्णय लिया गया की वृहद स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे पान बूथ व थड़ियों को हटाया जाएगा। इसके अन्य प्रस्ताव मैरिज गार्डन ,होटल रेस्टोरेंट ट्रेड लाइसेंस ,पार्किंग स्थल व रामलीला मैदान मेला स्थान जैसे एजेंडो पर भी चर्चा की गई।

समिति सदस्य कविराज सेठी ने पिछली बैठक ग्रीन कियोस्क (ऑर्गेनिक ज्यूस) के आवंटन में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर निर्णय लेते हुए जयपुर के जवाहर सर्किल में सिटी पार्क के बाहर अब यह कियोस्क लगाए जाएंगे के संबंध में निर्णय पारित किया गया। बैठक में समिति के सदस्य राधेश्याम बोहरा, कविराज सेठी, गुरु कैलाश नारायण शर्मा, राजेन्द्र खरबास, समिति सचिव व राजस्व अधिकारी गीता करनानी, स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि कांकरिया व सभी जोनों के राजस्व अधिकारी भी उपस्थित रहे।