
अभिनेता संजय मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
अभिनेता संजय मिश्रा को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
10वां राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 24 सितंबर को
जयपुर, 18 सितंबर। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का 10वां संस्करण 24 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का सबसे विशेष आकर्षण होता है इसका लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जो फिल्म इंडस्ट्री की किसी हस्ती को दिया जाता है। आरएफएफ की डायरेक्टर संजना शर्मा व प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने बताया कि इस बार प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय मिश्रा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इनमें कांची, भूलभुलैया-2, ऑल द बेस्ट, खिलाड़ी 786,गोलमाल,गोलमाल-3,टोटल धमाल और बादशाहो कुछ प्रमुख फिल्में हैं। मिश्रा ने राजस्थानी फिल्म टर्टल में मुख्य भूमिका निभाई है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में की गई थी। राजस्थान के एक गांव में उत्पन्न हुए जल संकट की वास्तविक घटना पर आधारित इस फिल्म को 66वें नेशनल फिल्म अवाड्र्स 2019 में बेस्ट राजस्थानी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
Published on:
18 Sept 2022 05:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
