11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा और केरल की तरह राजस्थान भी मुख्य पर्यटन क्षेत्र,  8 करोड़ अधिक घरेलू पर्यटक

गोवा और केरल की तरह राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मेलों और धार्मिक पर्यटन ने राज्य को आकर्षक बना दिया है।

2 min read
Google source verification
tourisum_1.jpg

गोवा और केरल की तरह राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मेलों और धार्मिक पर्यटन ने राज्य को आकर्षक बना दिया है। यहीं कारण है कि वर्ष 2019 की तुलना में राजस्थान में 8 करोड़ अधिक घरेलू पर्यटक आए हैं। राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने राजस्थान डोमेस्टिक टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव के प्रथम संस्करण में कहा कि राजस्थान औद्योगिक प्रोत्साहन योजना से पर्यटन उद्योग को लाभ हुआ है और राजस्थान सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद आश्चर्यजनक है कि केंद्र सरकार का बजट राजस्थान से मात्र दोगुना है, जबकि उसे अन्य राज्यों को भी बजट आवंटित करना होता है।

यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत, दोपहर बाद आंधी और बारिश का अलर्ट

घरेलू पर्यटन बढ़ाने के लिए कई तरह की नीतियां

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) आर.के. सुमन ने कहा कि भारत सरकार का पर्यटन विभाग घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देता है, जो कोरोना के बाद बढ़ा है। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने कई तरह की नीतियां बनाई हैं। हम इस कॉन्क्लेव को आयोजित करने और हितधारकों से मिलने के लिए एडीटीओआई का सहयोग कर रहे हैं और जहां भी संभव होगा हम समर्थन करेंगे।महामारी के दौरान अत्यधिक नुकसान उठाने वाले पर्यटन उद्योग के लिए घरेलू पर्यटन ने अत्यंत आवश्यक राहत प्रदान की है। फिर भी, घरेलू यात्रियों की मांगों को पूरा करने के लिए यह सेक्टर पूर्ण रूप से सुनियोजित नहीं होने के कारण पर्यटन सेवा प्रदाता घरेलू यात्रियों में वृद्धि से ज्यादा लाभान्वित नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें : कच्चा तेल नरम, फिर भी नहीं बदल रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पर्यटकों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंची

घरेलू पर्यटन में उछाल देखा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि 2023 के पर्यटन सीजन के अंत तक राजस्थान और देश में पर्यटकों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर तक बढ़ जाएगी। भारत पर्यटन सांख्यिकी 2022 के अनुसार, देश ने 2021 में 68 करोड़ घरेलू पर्यटकों की संख्या देखी। वर्ष 2022-23 के लिए भी इसी तरह की वृद्धि की उम्मीद है। कॉन्क्लेव के दौरान प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड समारोह का भी आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री गुलाबो सपेरा को नृत्य के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, हनीफ उस्ता को कला रत्न शिल्प सृजन पुरस्कार और भीम सिंह को पर्यटन में उनके योगदान के लिए पर्यटन रत्न उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया।