22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार, कभी भी हो सकती है नामों की घोषणा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नाम फाइनल हो गए है और कभी भी इनके नामों की लिस्ट जारी हो सकती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Feb 03, 2023

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार, कभी भी हो सकती है नामों की घोषणा

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार, कभी भी हो सकती है नामों की घोषणा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नाम फाइनल हो गए है और कभी भी इनके नामों की लिस्ट जारी हो सकती है। पार्टी की ओर से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी इसकी मंजूरी लगभग हो चुकी है और अब आलाकमान की हरी झंड़ी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अब बचे हुए 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी और राजनीतिक नियुक्तियां भी इसी माह होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 के करीब जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। जयपुर शहर में दो अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही जयपुर ग्रामीण में एक विधायक को जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है।


जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी की वजह राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा में व्यस्तता थी। इस वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ उनकी बैठकें नहीं हो पाई थी। पिछले दिनों रंधावा राजस्थान आए और उन्होंने डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत के साथ विचार विमर्श किया। इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटियों के नेताओं की आपस में सहमति भी नहीं बन पाई थी। सभी नेता अपने अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाना चाह रहे थे। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद नामों को लेकर सहमति बनी और अब घोषणा का इंतजार है।

312 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
पार्टी की ओर से 400 में से 312 ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी हैं। इसके अलावा काफी मंडल अध्यक्ष भी बनाए जा चुके है। अभी 13 जिलों में अध्यक्ष बने हुए है। इसमें कुछ बदलाव के साथ बचे हुए जिलों में अध्यक्ष बनाए जाने है। राजस्थान में साल 2020 जुलाई से ही ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के पद रिक्त चल रहे थे इनमें 13 जिलों में तो जिला अध्यक्ष बना दिए गए थे लेकिन बाकी जिलों में ये नियुक्तियां नहीं हो पाई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी शुरू किया गया है और अध्यक्ष नहीं होने से जिलों में संगठनात्मक परेशानी भी हो रही है।