6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ के निर्देशक से लाइव चर्चा कल

चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ के निर्देशक से लाइव चर्चा कल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 16, 2021

चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ के निर्देशक से लाइव चर्चा कल

चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ के निर्देशक से लाइव चर्चा कल



जयपुर, 16 अप्रेल
आईएएस लिटरेरी सोसाइटी, राजस्थान की ओर से उनके फेसबुक पेज पर शनिवार 17 अप्रेल को चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘पगलैट’ के निर्देशक उमेश बिष्ट के साथ दोपहर 12.30 बजे से लाइव चर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह चर्चा आईएएस एसोसिएशन राजस्थान कर रहा है। यह आयोजन फिल्मी बातें सीरीज के तहत हो रहा है और यह इसका तीसरा एपीसोड होगा। उमेश बिष्ट आईएएस लिटरेरी सोसाइटी, मुग्धा सिन्हा के साथ चर्चा करेंगे। इच्छुक लोग यह चर्चा इस लिंक पर देख सकते हैं।
पगलैट एक हिंदी डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो कि 26 मार्च 2021 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म एक विधवा लडक़ी संध्या की कहानी है, जिसके शादी के 5 महीने बाद ही उसके पति की मौत हो जाती है और इसके बाद वो अपने परिवार का सामना कैसे करती है। शोकग्रस्त परिवार में घर के रिश्तेदारों को संध्या का व्यवहार कुछ हैरान और परेशान कर देता है। वह दुखी है, पर मातम में नहीं, इस दौरान वह रिश्तेदारों और अपनी भावनाओं से जूझती हुई अपने दिवंगत पति के बारे में एक चौंकाने वाली खोज करती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, आशुतोष राणा,श्रुति शर्मा और रघुबीर यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग