30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में होंगे एलएलबी के एग्जाम, जुलाई में आएगा रिजल्ट

-10फरवरी तक एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकेंगे स्टूडेंट्स -पिछले साल अगस्त में पूरे नहीं हो पाए थे रीएडमिशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nishi Jain

•

Updated: 4 Feb 2020, 6:21 PM IST

मई में होंगे एलएलबी के एग्जाम, जुलाई में आएगा रिजल्ट

मई में होंगे एलएलबी के एग्जाम, जुलाई में आएगा रिजल्ट

जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से एलएलबी के एग्जामिनेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। फस्र्ट, सैकंड और थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स 10 फरवरी तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस बार यूनिवर्सिटी लॉ के एग्जाम समय से करवाना चाहती है, इसके चलते ही एग्जामिनेशन फॉर्म जल्दी जारी किए हैं। पिछले साल एग्जाम फॉर्म मार्च मेें भरे गए थे और एग्जाम भी जून में पूरे हुए थे। रिजल्ट भी अगस्त माह में जारी हुआ था और अधिकतर स्टूडेंट्स छात्रसंघ चुनावों में वोट नहीं डाल पाए थे। लॉ डिपार्टमेंट के एचओडी और डीन गोविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार लॉ के पेपर प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटीज के साथ करवाने की कोशिश रहेगी। सेशन भी समय से शुरू करवाया था और एग्जाम फॉर्म भी जल्द जारी कर दिए हैं। बाकी एग्जाम्स के साथ लॉ के एग्जाम करवाना प्राथमिकता है।


यूजी-पीजी एग्जाम के चलते नहीं मिलते सेंटर्स

उन्होंने बताया कि अप्रेल लास्ट वीक या मई फस्र्ट वीक में एग्जाम शुरू करवाने की प्लानिंग है। मई में एग्जाम पूरे करवाकर जुलाई तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। अक्सर स्टूडेंट्स सहित फैकल्टी की एग्जाम लेट होने को लेकर शिकायत रहती है। एग्जाम जल्दी करवाने में सेंटर्स अवेलेबिलिटी की सबसे बड़ी प्रॉब्लम रहती है। यूनिवर्सिटी कैम्पस स्थित लॉ कॉलेज सहित दूसरे प्राइवेट कॉलेज के लिए विवि ही एग्जाम सेंटर्स प्रोवाइड करवाती है। ऐसे में यूजी-पीजी के एग्जाम्स के चलते सेंटर्स खाली नहीं मिल पाते। इस बार सेंटर्स के साथ को-ऑर्डिनेट करके एग्जाम जल्द से जल्द करवाने के पूरे प्रयास रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग