5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे दुकानदारों ने बदला तरीका, सब्जी-फल और राशन की होम डिलीवरी

  परकोटे से लेकर बाहर के बाजारों में ग्राहक के घर तक पहुंचा रहे सामान वॉट्सऐप पर ऑर्डर करो, थोड़ी देर बाद सामान आ जाता है घर    

2 min read
Google source verification
छोटे दुकानदारों ने बदला तरीका, सब्जी-फल और राशन की होम डिलीवरी

छोटे दुकानदारों ने बदला तरीका, सब्जी-फल और राशन की होम डिलीवरी

जयपुर. ऑनलाइन कम्पनियों (Online grocery Company)के दबदबे और प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए छोटे दुकानदारों (Local Shopkeeper of jaipur) ने तरीका बदल लिया है। वर्षों से जिस दुकान पर जाकर रसोई आदि का सामान लेकर आ रहे थे। उस दुकान से अब होम डिलीवरी (home delivery) शुरू हो गई है। यही सुविधा सब्जी और फल (vegetable and friut) विक्रेताओं ने भी शुरू कर दी है। अब घर बैठे वॉट्सऐप पर ऑर्डर (whatsapp order) करो और थोड़ी देर में सामान घर पर पहुंच जाता है। पेमेंट की सुविधा कैश के साथ ऑनलाइन (COD And Online) भी दी जा रही है।

दरअसल, ग्रोसरी की ऑनलाइन कम्पनियों के बढ़ते चलन को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने यह प्रयोग शुरू किया है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन शहर के दुकानदारों को ये रास आने लगा है। परकोटा के बाजार से लेकर वैशाली और मानसरोवर का दुकानदार भी घर बैठे रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचा रहा है।

ऐसे करते काम ---इस बॉक्स को फोटो के साथ लगाया जा सकता है---सब्जी वाले: सुबह सब्जी आने के साथ ही जो ऑर्डर वॉट्सऐप पर मिलते हैं, उनको सब्जी भेजना शुरू कर देते हैं। सुबह एक से डेढ़ घंटे तक यही काम चलता है।

किराने वाले: कुछ ग्राहक एडवांस में ऑर्डर भेज देते हैं और एक नियत तारीख पर सामान मंगवाते हैं। इनके सामान को रात में पैक किया जाता है। अगले दिन पहुंचा दिया जाता है। वहीं, जो लोग तुरंत सामान मंगवाते हैं, उनको उसी दिन भेजा जाता है।

डिलीवरी चार्ज लेते

-300 रुपए तक की सब्जी खरीदने पर डिलीवरी चार्ज 30 से 50 रुपए तक लिया जाता है। तीन किमी के दायरे में 300 रुपए से अधिक की सब्जी नि:शुल्क पहुंचाते हैं।

-1500 रुपए तक किराने का सामान खरीदने पर 50 से 100 रुपए तक डिलीवरी चार्ज लेते हैं। तीन से पांच किमी के दायरे में 1500 से अधिक का सामान नि:शुल्क पहुंचाते हैं।

सभी को हो रहा फायदा

ग्राहक को: अपने पुराने दुकानदार के पास से ही सामान आ रहा है। कोई सामान खराब होता है तो तुरंत वापस करने की सुविधा भी मिलती है।

दुकानदार को: ग्राहकी प्रभावित नहीं हो रही और पहले की तरह ही सामान्य रूप से बिक्री हो रही है।

रोजगार भी: होम डिलीवरी के लिए किसी ने दो से तीन लड़कों को नौकरी दे रखी है। वाहन दुकानदार ही देते हैं।

रोज 30 से 35 ग्राहकों को सब्जी घर पहुंचाते हैं। ये लोग सुबह जल्दी ऑर्डर देते हैं और सब्जी-फल आने के साथ ही ग्राहकों तक पहुंचा देते हैं। ताजी सब्जी होती है तो ग्राहकों को भी कोई शिकायत नहीं होती।

-घनश्याम सैनी, सब्जी विक्रेता

पांच किमी के दायरे में होम डिलीवरी की सुविधा देते हैं। वॉट्सऐप पर ग्रुप बना रखे हैं। जो ग्राहक लिस्ट बनाकर भेजते हैं, उनको समय पर सामान पहुंचाते हैं। ग्राहकों को सुविधा पसंद आ रही है।

-सुभाष गुप्ता, किराना व्यापारी