13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही रात में सात मंदिरों के ताले तोड़े, स्थानीय लोगों में आक्रोश

जयपुर। राजधानी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सूने मकानों में चोरी के बाद अब चोरों के निशाने पर मंदिर है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jan 25, 2024

एक ही रात में सात मंदिरों के ताले तोड़े, स्थानीय लोगों में आक्रोश

एक ही रात में सात मंदिरों के ताले तोड़े, स्थानीय लोगों में आक्रोश

जयपुर। राजधानी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सूने मकानों में चोरी के बाद अब चोरों के निशाने पर मंदिर है। करणी विहार थाना इलाके के जगदम्बा नगर हीरापुरा में चोरों ने सात मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिरों में रखे मुकुट, तांबे के सांप और भगवान के आभूषण सहित 50 हजार रुपए चुरा ले गए।
जगदम्बा नगर विकास मंच के अध्यक्ष अनिल माथुर ने बताया कि चोरों ने जगदम्बा नगर के पंचमेश्वर महादेव, राधाकृष्ण,बाबा रामदेव,जगदम्बेश्वर महादेव,जगदम्बा विहार के बालेश्वर महादेव,भौमिया जी व निम्बार्क मंदिरो को निशाना बनाया। क्षेत्र में चोरी की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर करणी विहार थाना इंचार्ज लिखमाराम पंहुचे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर
चोरों ने मंदिर में वारदात को अंजाम दिया। वह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर मंगलवार रात 2 से 4 बजे के बीच चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। तीन चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गश्त तेज करने की मांग
मंदिर में चोरी के मामले को लेकर स्थानीय वासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने थानाप्रभारी लिखमाराम से गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही आए दिन चोरी को लेकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।