9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive: भाजपा ने लोकसभा चुनाव को जीतने का तैयार किया बड़ा प्लान

नरेन्द्र मोदी को अगली बार फिर से देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठाने और एनडीए की सरकार बनाने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव को जीतने का बड़ा प्लान तैयार किया है।

2 min read
Google source verification
bjp

अरविन्द सिंह शक्तावत/ जयपुर। नरेन्द्र मोदी को अगली बार फिर से देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठाने और एनडीए की सरकार बनाने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव को जीतने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत भाजपा युवा, महिला, सैनिक, किसान और दलितों पर फोकस करेगी। पार्टी देश भर में इनसे जुड़े कई कार्यक्रम करने वाली है और इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी को एक विकास पुरुष के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा।

ये कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित करने की वृहद रूपरेखा तैयार की गई है। आम चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले-पहले देश भर में भाजपा बड़े स्तर पर कई कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रमों की शुरुआत शक्ति केन्द्रों से होगी। पार्टी पांच जनवरी तक शक्ति केन्द्र प्रमुखों का सत्यापन कर शक्ति केन्द्र कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।

पार्टी इन कार्यकर्ताओं का आइडी कार्ड भी बनाएगी, जिससे चुनावों के समय कोर्ई दिक्कत ना आए। पार्टी इस बार अल्पसंख्यकों पर भी ध्यान देने जा रही है। हालांकि अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित कार्यक्रम ज्यादा नहीं होंगे।

बड़े नेता मौजूद रहेंगे
देश भर में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राष्ट्र स्तर के कार्यक्रमों में मोदी भी जाएंगे। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, बड़े पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

इस तरह की है भाजपा की रणनीति

बड़े कार्यक्रम

11-12 जनवरी- दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की अब तक की सबसे बैठक।
19-20 जनवरी- अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में।

15 जनवरी से 3 मार्च- सैनिक सम्मान अभियान के तहत शहीद सम्मान सप्ताह
31 जनवरी-1 फरवरी- अल्पसंख्यक मोर्चा विस्तृत राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

11 फरवरी- समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
21-22 फरवरी- प्रयागराज में किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन

24 फरवरी- दिल्ली में राष्ट्रीय यूथ टाउनहॉल कार्यक्रम
12 फरवरी- 2 मार्च- मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम चलेगा। इसे बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।

2 मार्च- देश भर में विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल रैलियां निकाली जाएंगी।

श्रेणी वार यह होंगे कार्यक्रम

युवा
- 12 जनवरी को नेशन विद नमो युवा अभियान शुरू होगा। इसके बाद नेशन विद नमो वोलंटियर नेटवर्क खड़ा कर देश भर के करीब 50 लाख युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे को समर्थन दिलवाया जाएगा। 15 जनवरी से लेकर 10 फरवरी तक विश्वविद्यालयों में युवा संसद के कार्यक्रम होंगे। इनमें सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे।

- एक कार्यक्रम पहला वोट मोदी के नाम से भी चलाया जाएगा।

महिला
- महिला लाभार्थियों से सम्पर्क किया जाएगा। बूथ स्तर पर यह सम्पर्क होगा। डोर टू डोर यह सम्पर्क होगा। देश भर में भाजपा प्रेस कान्फ्रेंस कर यह भी बताएगी कि महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार ने क्या-क्या किया।

किसान

- किसानों के लिए देश भर में कैम्पेन चलाया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय टीम का गठन होगा। जिला प्रभारी लगाए जाएंगे। ग्राम सभाएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा किसान कुंभ ग्राम सभाएं होंगी। यह प्रत्येक पंचायत स्तर पर होंगी। इसके तहत करीब ढाई लाख पंचायतों में कन्द्र सरकार के कामकाज की जानकारी देेगे। ग्राम सभाओं में किसानों को मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया जाएगा।

दलित
- जनजाति समुदायों में यात्राएं निकाली जाएंगी। इसे बिरसा गौरव ग्राम यात्रा नाम दिया गया है। लाभार्थियों से डोर टू डोर सम्पर्क किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भोज का आयोजन करेंगे।

सैनिक

- सैनिक सम्मान अभियान शुरू होगा। पूरा एक सप्ताह शहीद सम्मान सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सैनिकों से संपर्क किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग