17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इन 12 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2 पर त्रिकोणीय तो 23 पर सीधा मुकाबला, समझिए सियासी गणित

Rajasthan Lok Sabha Elections : राजस्थान में दूसरे चरण का शुक्रवार को मतदान होने के साथ ही राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 2 पर त्रिकोणीय और 23 पर सीधा मुकाबला हो रहा है। इन 25 सीटों की 12 पर कांटे की टक्कर के समीकरण निकलकर आ रहे हैं। आइए समझते हैं राजस्थान की 25 सीटों का गुणा-भाग और जानते हैं कि कौनसी 12 सीटों पर कांटे की टक्कर है।

3 min read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024 Rajasthan Lok Sabha Elections Political Mathematics of 25 Seats BJP-Congress

Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश में दूसरे चरण का शुक्रवार को मतदान होने के साथ ही राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके साथ ही चुनाव में उतरे 7 विधायक और 10 सांसदों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। इनमें 4 केन्द्रीय मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष सहित कुल 266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 में से 2 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला और 23 पर सीधी टक्कर हैं, इनमें से 12 सीटों पर कांटे की टक्कर है। पहले चरण में मतदान में कमी से जहां भाजपा खेमे में मायूसी थी और कांग्रेस उत्साहित, वहीं दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत अच्छा होने से भाजपा खेमे में जोश देखा गया। अब दोनों ही दलों के नेता चुनाव परिणाम को लेकर आकलन में जुट गए हैं। भाजपा हेट्रिक के फेर में तो कांग्रेस को उम्मीद प्रदेश में टूटेगा हार का क्रम।

बाड़मेर सीट छायी रही सोशल मीडिया पर

कांग्रेस ने तीन सीटें सीकर, बांसवाड़ा और नागौर गठबंधन को दी। बांसवाड़ा में गठबंधन में देरी हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लेकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया। बाड़मेर सीट की चर्चा भी देश भर में हुई। यहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के अलावा युवा निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया। प्रदेश की कई सीटों पर बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बाड़मेर सीट की रही। भाजपा को कंगना रनौत को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाना पड़ा। भाजपा में स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा ने सबसे ज्यादा सभाएं की, वहीं कांग्रेस की तरफ से पहले चरण में तो मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी ने सभाएं की, लेकिन दूसरे चरण में कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं आया।

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र चुनाव मैदान में

प्रदेश की दो सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र चुनाव मैदान में हैं। झालावाड़-बारां से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह और जालोर-सिरोही से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। दुष्यंत सिंह वर्तमान में सांसद हैं, लेकिन वैभव गहलोत अभी तक कोई चुनाव नहीं जीते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष और 4 केन्द्रीय मंत्री फंसे मुकाबले में

कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं। वहीं, जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत, अलवर से प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव, बीकानेर से प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल और बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी केन्द्र में मंत्री हैं। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल इसी माह खत्म हुआ है।

7 विधायक भी चुनाव मैदान में

भाजपा ने किसी भी विधायक को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़वाया, जबकि कांग्रेस ने 4 विधायकों को टिकट दिया। कांग्रेस विधायक हरीश मीना टोंक-सवाईमाधोपुर, ललित यादव अलवर, मुरारीलाल मीना दौसा, बृजेन्द्र ओला झुंझुनूं से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीएपी विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा, आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल नागौर और निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बाड़मेर से निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे हैं।

आठ महिलाओं को भी दिए गए टिकट

भाजपा-कांग्रेस की 8 महिलाएं मुकाबले में फंसी हैं। भाजपा ने 5 तो कांग्रेस ने 3 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारी हैं। भाजपा ने श्रीगंगानगर, जयपुर, करौली-धौलपुर, नागौर और राजसमंद तो कांग्रेस ने भरतपुर, पाली, झालावाड़ से महिला प्रत्याशी को चुनाव में उतारा है।

दल-बदलू नेताओं की सीटें कांटे के मुकाबले में फंसी

चुनाव में तीन दल-बदलू नेता भी काफी चर्चा में रहे। तीनों ही नेताओं ने दल बदले और टिकट मिलने के बाद अंतिम समय तक इनकी सीट कांटे के मुकाबले में फंसी रही। इनमें चूरू से सांसद राहुल कस्वां भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए, बाड़मेर सीट पर आरएलपी छोड़ कांग्रेस में आए उम्मेदाराम और बांसवाड़ा में कांग्रेस से विधायकी छोड़ भाजपा में आए महेन्द्रजीत सिंह मालवीया शामिल हैं।

उदयपुर में ब्यूरोक्रेट्स में भिड़ंत

भाजपा-कांग्रेस ने उदयपुर लोकसभा सीट पर ब्यूरोक्रेट्स को टिकट दिया। दोनों ही प्रत्याशियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली और चुनाव लड़ा। भाजपा ने परिवहन विभाग में कार्यरत मन्नालाल रावत को तो कांग्रेस ने आईएएस रहे ताराचंद मीना को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें :

राजस्थान के इन 16 जिलों में बारिश का अलर्ट… चलेगी धूलभरी आंधी और गिरेगा पारा