10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2024 में पत्रिका के साथ गढ़ें…लोकतंत्र की नई कहानी, ‘ईवीएम’ अभियान से होगा आगाज

पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी पत्रिका समूह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज से ईवीएम यानी ‘Every Vote Matters’ अभियान शुरू कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Mar 30, 2024

rajasthan_patrika__evm_campaign.jpg

Lok Sabha Election 2024 : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो गया है। 18वीं लोकसभा के लिए देश में विभिन्न राज्यों में सात चरणों में मतदान होगा। लोकतंत्र के लिए हर एक मत का महत्व है। इसलिए अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि ज्यादा मतदान करने से लोकतंत्र किस तरह मजबूत बनेगा। सभी को मतदान करना क्यों जरूरी है और अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाए।

राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनता को जनप्रतिनिधियों से जो उम्मीदें हैं और वे कैसे पूरी हो सकती हैं। इस पर भी मंथन होगा। संवाद कार्यक्रमों में विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि किस तरह से विकास का विजन तैयार हो और उसका किस तरह क्रियान्वयन हो।

1 की-नोट : अलग-अलग विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद किया जाएगा। इससे पर्यटन, ऊर्जा, खनन, कृषि, उद्योग और आधारभूत संरचना को कैसे मजबूत करें, ऐसे विषयों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान स्थापना दिवस : राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान...तो इन टॉप 10 पर्यटन स्थलों को ना करें मिस