3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां महिला वोटर्स निर्णायक की भूमिका में…ये आंकड़े कर सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित

Lok Sabha Election 2024 : पाली लोकसभा क्षेत्र में महिला वोटर्स की भूमिका काफी निर्णायक रहने वाली है, यहां प्रदेश में सबसे अधिक महिला वोटर्स हैं। दूसरी तरफ, राजस्थान में एक ऐसा भी इलाका है जहां बाकि जगहों की तुलना में सबसे कम महिला वोटर्स हैं, जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Mar 19, 2024

lok_sabha_election_2024_1.jpg

Rajasthan Women Voters : पाली लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं भूमिका काफी निर्णायक रहने वाली है, यहां प्रदेश में सबसे अधिक महिला मतदाता हैं। पाली में 48 फीसदी से अधिक मतदाता महिलाएं हैं। महिला मतदाताओं के मामले में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इसके विपरीत सबसे कम महिला मतदाता दौसा लोकसभा क्षेत्र में हैं।


Women Voters : प्रदेश में सोमवार तक मतदाताओं की संख्या 5.33 करोड़ है, जो पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब 43 लाख अधिक है। मौजूदा मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 2.55 करोड़ है, जो पिछले लोकसभा चुनाव से 21 लाख अधिक है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में पाली लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 23.30 लाख मतदाता हैं। यहां महिलाओं की संख्या जिनमें 11.19 लाख से अधिक महिलाएं हैं।



टॉप-5 मतदाताओं वाले लोकसभा क्षेत्र


इन लोकसभा क्षेत्रों में 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता





























लोकसभा क्षेत्रमतदाता
पाली23,30,705
जालोर22,81,964
जयपुर22,65,290
उदयपुर22,18,615
सीकर22,08,512


सबसे कम मतदाता वाले लोकसभा क्षेत्र





























लोकसभा क्षेत्रमतदाता
दौसा18,95,896
अजमेर19,84,350
करौली-धौलपुर19,72,029
कोटा20,22,569
बीकानेर20,40,878

पाली में मतदाता













महिला11,19,324
पुरूष12,11,344

दौसा में मतदाता













महिला8,94,375
पुरूष10,01,517


पहले चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में - 96 विधानसभा क्षेत्रों के 2,52,58,415 मतदाता तो वहीं दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में-104 विधानसभा क्षेत्रों के 27925165 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान BJP में अब 10 लोकसभा सीटों पर घोषित होंगे उम्मीदवार, दिल्ली से आई ये लेटेस्ट अपडेट