
BJP First List Released
Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान से 15 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। राजस्थान से लोकसभा की 25 सीटें हैं। 15 प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के बाद बाकी बची 10 सीटों के दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। राजस्थान में लोकसभा सीट के पहली लिस्ट जारी करने में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जो तेवर दिखाए हैं, उसके बाद तो बाकी 10 दावेदारों के होश फाख्ता हैं। राजस्थान की जिन 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है इसमें जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, करौली-धौलपुर, राजसमंद, अजमेर सीट शामिल हैं।
बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल
चुरू - देवेंद्र झाझड़िया
सीकर - सुमेधानंद सरस्वती
अलवर - भूपेंद्र यादव
भरतपुर - रामस्वरूप कोली
नागौर - ज्योति मिर्धा
पाली - पीपी चौधरी
जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत
बाड़मेर - कैलाश चौधरी
जालोर - लुंबाराम चौधरी
उदयपुर - मन्नालाल रावत
चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी
झालावाड़ बारां -दुष्यंत सिंह
कोटा - ओम बिरला
बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय।
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में भाजपा की पहली लिस्ट में 5 सांसदों के टिकट कटे, कांग्रेस छोड़ कर आए 2 नेता को मिला टिकट
राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटें है, जिनमें से 3 सीटें एसटी और चार सीटें एससी के लिए आरक्षित है। 2019 में कांग्रेस ने सामान्य वर्ग की दो सीटों पर आदिवासी नेताओं को चुनाव में उतारा। इसके अलावा सामान्य वर्ग की 18 में से करीब 8 से 12 सीटें पिछड़े वर्ग को मिलती रही है। वहीं सामान्य वर्ग को 8 से 10 सीटों पर मौका मिलता रहा है। कांग्रेस ने 2009, 2014 व 2019 में इसी तरह की सोशल इंजीनियरिंग के तहत टिकट बांटे थे।
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, राजस्थान में 15 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम देखें
Updated on:
02 Mar 2024 08:29 pm
Published on:
02 Mar 2024 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
