
जयपुर
राजपूत करणी सेना आरक्षण की समीक्षा को लेकर सितम्बर से आंदोलन प्रारम्भ करेगी। राष्ट्रीय संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि करणी सेना 23 सितम्बर को चित्तौडग़ढ़ से आरक्षण समीक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के धोलपुर में राजा को आरक्षण मिल सकता है तो राजपूतों को क्यों नहीं।