4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में जयपुर में सर्वाधिक, भीलवाड़ा में सबसे कम, जानें और कहां कितने प्रत्याशी है मैदान में

जयपुर शहर में सर्वाधिक 24 तो भीलवाड़ा में सबसे कम 24
2 min read
Google source verification
loksabha election

प्रदेश में जयपुर में सर्वाधिक, भीलवाड़ा में सबसे कम, जानें और कहां कितने प्रत्याशी है मैदान में

विजय शर्मा / जयपुर। राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के मतदान को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। जयपुर सहित पूरे 25 लोकसभा सीटों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। प्रदेश में अंतिम रूप से 249 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटों से 115 और दूसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों से 134 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जयपुर शहर लोकसभा सीट पर चुनावी समर में डटे प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जयपुर शहर से सर्वाधिक 24 प्रत्याशी और सबसे कम 4 प्रत्याशी भीलवाड़ा में भाग्य अजमा रहे हैं। जयपुर शहर लोकसभा सीट ऐसी है जहां 15 से ज्यादा यानि की 24 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। ऐसे में जयपुर शहर लोकसभा सीट पर दो-दो ईवीएम लगाई जाएगी।

यह है लोकसभा क्षेत्रों का पूरा गणित
25 लोकसभा सीट है प्रदेश में
4 करोड 86 लाख 3 हजार 339 कुल मतदाता है
2 करोड 32 लाख 14 हजार 231 महिला मतदाता है
2 करोड 52 लाख 64 हजार 998 पुरूष मतदाता है
1 लाख 24 हजार 100 मतदाता सर्विस वोटर्स
पोलिंग स्टेशन- 51 हजार 965

पहला चरण : 29 अप्रैल
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 29 अप्रेल को होगा। इसमें 13 सीटों पर 115 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए कुल 28 हजार 182 मतदान केन्द्र बनाए हैं। प्रथम चरण में अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जालौर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, पाली, राजसमंद, टोंक सवाईमाधोपुर और उदयपुर में मतदान होगा।

दूसरा चरण : 6 मई
दूसरे चरण का मतदान 6 मई को होगा। इसमें 12 सीटों पर 133 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए कुल 23 हजार 783 मतदान केन्द्र बनाए हैं। दूसरे चरण में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, करौली—धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा।

जानें कहां कितने प्रत्याशी मैदान में
अजमेर : 7 प्रत्याशी, बांसवाडा : 5 प्रत्याशी, बाडमेर 7 प्रत्याशी, भीलवाड़ा : 4 प्रत्याशी, चित्तौडगढ़ : 10 प्रत्याशी, जालौर : 15 प्रत्याशी, झालावाड़ : 7 प्रत्याशी, जोधपुर : 10 प्रत्याशी, कोटा : 15 प्रत्याशी, पाली : 8 प्रत्याशी, राजसमंद : 10 प्रत्याशी, टोंक-सवाईमाधोपुर : 8 प्रत्याशी, उदयपुर : 9 प्रत्याशी, श्रीगंगानगर : 8 प्रत्याशी, बीकानेर : 9 प्रत्याशी, चूरू : 12 प्रत्याशी, झुंझूनूं : 12 प्रत्याशी, सीकर : 12 प्रत्याशी, जयपुर ग्रामीण : 8 प्रत्याशी, जयपुर शहर : 24 प्रत्याशी, अलवर : 11 प्रत्याशी, भरतपुर : 8 प्रत्याशी, करौली-धौलपुर : 5 प्रत्याशी, दौसा : 11 प्रत्याशी, नागौर : 13 प्रत्याशी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग