5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस दिन में कैसे बदले बेनीवाल के सुर, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
hanuman beniwal

बीस दिन में कैसे बदले बेनीवाल के सुर, देखें वीडियो

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। राजस्थान की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लिया है। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार सुबह भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कांन्फ्रेंस कर गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की। इस गठबंधन के साथ ही आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने सुर भी बदल लिए। विधानसभा चुनाव में लगातार भाजपा के विरोध में बोलने वाले बेनीवाल आज प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बोलते नजर आए।


15 मार्च को भाजपा पर लगाए थे आरोप
हनुमान बेनीवाल ने 15 मार्च को प्रेसवार्ता कर भाजपा ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक को सब समझते हैं। साथ ही मोदी को पाकिस्तान पर हमला करने की चुनौती दी थी। उन्होंने राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 जैसे मुद्दों पर भी मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया था।

4 अप्रेल, 2019
मैंने राष्ट्रहित और नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। मैं पहले भी भाजपा में ही था, ऐसे में कांग्रेस के साथ जाने का तो सवाल ही नहीं था। आज से ही हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जुट जाएगा। पाक—चायना को कोई इलाज कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है।

वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बोलने पर निकाला था
बेनीवाल पहली बार 2008 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। हालांकि उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पटरी नहीं बैठी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने पर पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया था। फिर 2013 में वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। विधानसभा चुनावों 2018 से ऐन पहले उन्होंने खुद की पार्टी बनाई।