7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी आइआरएस सुनीता लड़ेंगी चुनाव!, यहां से उतर सकती है मैदान में

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
kirori singh bainsla

किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी आइआरएस सुनीता लड़ेंगी चुनाव!, यहां से उतर सकती है मैदान में

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। लोकसभा टिकटों को लेकर मचे घमासान के बीच गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला (Kirori Singh Bainsla) के बाद अब उनकी पुत्री सुनीता बैंसला (Sunita Bainsla) के चुनाव लडऩे की चर्चा जोरों पर है। भाजपा ने अपने पैनल में सुनीता का नाम शामिल किया है। सुनीता इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज की अफसर हैं और वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि पार्टी गुर्जरों को अपने पक्ष में करने के लिए बैंसला परिवार की मदद ले सकती है। किरोड़ी बैंसला भी 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर टोंक—सवाईमाधोपुर से चुनाव लड़ चुके हैं और बहुत कम अंतर से चुनाव हारे थे।

सूत्रों के मुताबिक करीब दस दिन पहले राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) की सुनीता बैंसला से मुलाकात हो चुकी है। चर्चा तो यह भी है कि बैंसला की अमित शाह से भी मुलाकात हो चुकी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रदेश कोर कमेटी की दो बार हुई बैठक में भी सुनीता बैंसला को लेकर चर्चा हो चुकी है। दिल्ली में रविवार को जावड़ेकर के घर हुई बैठक में भी सुनीता बैंसला के नाम पर चर्चा हुई। पहले उनके नाम की चर्चा अजमेर से हुई थी और इस बार उनका नाम टोंक—सवाईमाधोपुर से आया है। सुनीता चुनाव लड़ेगी या नहीं, यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेना है।

मंगलवार को फिर शाह के साथ बैठक
प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के प्रमुख सदस्यों की मंगलवार दोपहर फिर अमित शाह के साथ बैठक है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण रविवार को शाह राजस्थान के नेताओं से विस्तार से लोकसभा सीटों पर चर्चा नहीं कर सके थे। राजस्थान के नेताओं को संदेश भिजवा दिया गया था कि मंगलवार को शाह के साथ बैठक है। यह बैठक संभवत: दोपहर बारह—एक बजे के आसपास हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक कुछ नेताओं की सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव से भी अनौपचारिक रूप से चर्चा हुई थी। यादव राजस्थान में चुनावों के दौरान पूरे प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और उनको समीकरणों की काफी जानकारी भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह से चर्चा से पहले राजस्थान को लेकर नेताओं ने भूपेन्द्र से भी अनौपचारिक चर्चा की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग