
जयपुर के डिजाइनर हनीत सिंह 'लंदन फैशन वीक' में करेंगे अपने कलेक्शन को शोकेस
जयपुर, 7 सितंबर। जयपुर के जाने-माने डिजाइनर हनीत सिंह को फैशन लंदन 2022-23 'लंदन फैशन वीक' में अपने कलेक्शन स्टैनिक लक्स को शोकेस करने के लिए चुना गया है। हनीत सिंह ने कहा कि यह एक लग्जरी फ्यूजन कलेक्शन है, जो इसकी चमक से प्रेरित है। इस कलेक्शन में मेटल फैब्रिक को गोल्ड, रोज गोल्ड, सिल्वर, ग्रे सहित अन्य चमकदार रंगों से सजाया गया है। स्थानीय कारीगरों और जयपुर सिटी पैलेस की एक झलक के साथ स्टैनिक लक्स जयपुर के एसेंस को प्रदर्शित करता है। हर पहनावा अलग-अलग कहानियां सुनाता है। यह हाई फैशन कलेक्शन वेस्टर्न सिल्हूट के साथ जुड़े इंडियन हैंड डीटेल्स का आदर्श प्रतीक है। फैशन के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुएए उन्होंने कहा,मैं फैशन को अपनी आत्मा के रूप में जीता हूं, जो कि मेरे अंदर के डिजाइनर को प्रेरित करती है। एक डिजाइनर होने के नाते मैं समझता हूं कि मेरा फैशन यूनीक, स्टाइलिश और कंटेम्पररी होना चाहिए। जयपुर, लुधियाना और मुंबई के अलावा हनीत सिंह ने दुबई और कोलंबो में भी अपने काम का प्रदर्शन किया है।
Published on:
07 Sept 2022 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
