1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी के तेवर ढीले, बीते 16 साल में सबसे गर्म रहा यह नवंबर, इतने दिन बाद फिर से आएगा ठंड का दौर

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन में सामान्य से ज्यादा रहा पारा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 29 Nov 2017, 12:46 PM IST

cold

जयपुर। बीते दिनों सर्दी की बढ़ती रफ्तार ने प्रदेशवासियों की दिनचर्या बदली, वहीं अब फिर से मौसम ने करवट ली और दिन व रात में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर सर्दी के तेवर नरम पडऩे लगे हैं। हालांकि प्रदेश के चूरू और श्रीगंगानगर में अब भी रात का तापमान सामान्य से कम रहने पर सर्दी का जोर बना रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में अगले सप्ताहभर तक चक्रवाती तंत्र सुस्त रहने व पश्चिमी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद फिलहाल कम है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बह रही पश्चिमी सतही हवा ने मौसम का मिजाज गर्म कर दिया है और सर्दी के बढ़ते असर पर भी ब्रेक लग गए हैं। करीब सप्ताहभर बाद प्रदेश में फिर से उत्तर-पूर्वी हवा चलने पर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने का अनुमान है।

राजधानी में गर्म रहेगा दिन
राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा और हवा की रफ्तार थमी रही। बीते दिनों की तुलना में आज सुबह सर्दी के तेवर थोड़े नरम रहे हैं। शहर में बीती रात तापमान 11.8 डिग्री पर स्थिर बना रहा, वहीं आज सुबह छह नौ बजे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने व दिन में धूप की तपिश के चलते मौसम में गर्माहट बढऩे की संभावना है।

रंगत में नहीं आ सकी सर्दी

प्रदेश में इस बार नवंबर माह में मौसम के गर्म मिजाज ने बीते 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी में इस साल नवंबर में सिर्फ दो बार रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ, जबकि लगातार दिन के तापमान में पारा सामान्य से ज्यादा रहने से सर्दी रंगत में नहीं आ सकी। राजधानी में वर्ष 2006 में नवंबर में सबसे कम रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा, लेकिन इस साल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होने से सर्दी की आहट धीमी रही है।