
स्क्रैप व्यापारी से 33 लाख रुपए लूट की खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर (उत्तर) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्क्रैप व्यापारी से 33 लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई राशि में से 10 लाख रुपए बरामद कर लिया। शेष राशि के लिए पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील महावर आंधी जमवारामगढ़, मनोज कुमार कुमावत जोबनेर जयपुर ग्रामीण, और कर्मवीर मीणा मनोहरपुर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को विद्याधर नगर में व्यापारी गर्व खंडेलवाल के साथ मारपीट कर आंखों में मिर्ची डालकर 33 लाख रुपए से भरा बैग छीन ले गए थे।
इस तरह रची साजिश
एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह बताया कि गर्व खण्डेलवाल काफी समय से आशीष पेडीवाल से धनश्री टॉवर में रुपयों का लेनदेन करता आ रहा है। फरार अभियुक्त संदीप सिंह को आशीष के बारे में जानकारी थी। संदीप सिंह ने वारदात को अंजाम देने के लिए आशीष के कर्मचारी सुनील महावर को कुछ रुपए देने का लालच देकर अपने साथ तैयार कर लिया। संदीप सिंह ने अपने पूर्व परिचित कर्मवीर, मनोज कुमार, लोकेन्द्र उर्फ लौकी एवं विकास योगी को अपने टिकटॉक कैफे विद्याधर नगर जयपुर में बुलाया और लूटपाट करने के लिए तैयार किया। 1 मार्च को सुनील ने संदीप सिंह को आशीष पेडीवाल के पास से पीड़ित द्वारा रुपए ले जाने की सूचना दी। इस पर संदीप सिंह ने गैंग के साथी कर्मवीर, मनोज और फरार अभियुक्त विकास योगी को घटना को अंजाम देने के लिए कहा।
सभी को दिए गए अलग अलग टास्क
थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि इसके लिए अलग अलग टास्क दिए गए। कर्मवीर को बैग छीनने, विकास योगी को आखों में मिर्च पाउडर डालने और मनोज कुमार को बाइक चलाने का टास्क दिया गया। आरोपी कर्मवीर मीणा, मनोज कुमार कुमावत और विकास योगी मौके पर आए। फरार अभियुक्त विकास योगी ने पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर डाला एवं कर्मवीर मीणा ने पीड़ित से रुपए का बैग छीना। आरोपी मनोज कुमार कुमावत दोनों को बाद वारदात मौके से बाइक पर बिठाकर फरार हो गया एवं झोटवाड़ा स्थित कमरे पर ले गया जहां संदीप सिंह ने सुनील, संदीप, लोकेन्द्र, कर्मवीर विकास और मनोज ने राशि आपस में बांट ली।
Published on:
08 Mar 2024 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
