
जयपुर। चंद घंटों की शादी और उसके बाद लूट की बड़ी वारदात, वह भी अपने पूरे ससुराल को विश्वास में लेकर। कुछ इसी तरह से चार साल में सौ से भी ज्यादा नई नवेली दुल्हनों ने अपने दूल्हों को लूटा है। लुटेरी दुल्हनों की शादी भी चंद घंटों की रही है। लेकिन शादी के बाद दूल्हों और उनके परिवारों को करीब पौने दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस पर भी पुलिस की पूछताछ और बदनामी अलग। चार साल में प्रदेश में लुटेरी दुल्हनों के एक सौ तीन मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से करीब आधे में ही पुलिस गिरफ्तारी कर सकी है। आधे मामलों में लुटेरी दुल्हनें अभी भी किसी न किसी का घर बर्बाद करने की तैयारी में हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस तरह से होती हैं वारदातें
पुलिस का कहना है कि इन फर्जी शादियों के कुछ घंटों के बाद ही इस तरह की वारदातें होती हैं। लूट की तैयारी से आई लुटेरी दुल्हनें अपने दूल्हे और परिजनों को या तो बंद कर या फिर खाने में कुछ खिलाकर पहले तो बेहोश करती हैं और उसके बाद अपने साथियों की मदद से कुछ ही मिनटों में लूटपाट कर फरार हो जाती हैं। कुछ मामलों में यह भी देखने को आया है कि लूट के शिकार लोगों को कई दिनों तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा है।
दलाल यूपी, बिहार, झारखंड़ से लाते हैं दुल्हनें
दलालों के मार्फत दूसरे प्रदेशों से लड़कियां शादी करने के लिए राजस्थान में लाई जाती हैं। ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो और अन्य तरीकों से दलाल भावी दूल्हों से बातचीत करते हैं। दलालों के निशाने पर वे ही लोग होते हैं जो करीब पैंतीस साल से पचास साल की उम्र के होते हैं और किसी कारण से शादी नहीं कर पाते। ऐसे लोग शादी के लिए तीन लाख रुपए से दस लाख रुपए तक की रकम भी खर्च कर देते हैं। यही लोग दलालों के पसंदीदा शिकार होते हैं। इनसे संपर्क करने के बाद दलाल इन्हें बातों में फंसाकर कम उम्र की लड़कियों से शादी करा देते हैं। शादी के कुछ समय के बाद ही सुनियोजित तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है।
चालीस से ज्यादा दुल्हनें कर रही हैं किसी का घर बर्बाद
पुलिस रिकॉड्र्स के अनुसार चार साल में प्रदेश में एक सौ तीन मामले इस तरह के दर्ज हुए हैं। इनमें पुलिस ने अभी तक करीब पचास मुदकमों में गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। 48 दुल्हनें अभी भी फरार हैं। दुल्हनों के साथ ही उनकी गैंग भी किसी न किसी का घर बर्बाद करने की तैयारी में हैं।
पुलिस लगभग खाली हाथ
प्रदेश के पुलिस थानों में लुटेरी दुल्हनों के शिकार दूल्हों ने जो मामले दर्ज कराए हैं, उनमें लूटी गई रकम और जेवरों का भी जिक्र किया गया है। लुटेरी दुल्हनों ने अपनी चंद घंटों की शादी में पौने दो करोड़ रुपए लूट लिए। इनके अलावा लाखों रुपयों के जेवर भी लूटे गए हैं। लेकिन पुलिस गिरफ्तारियों के बाद भी ज्यादा रकम इनसे नहीं निकलवा पाई।
पौने दो करोड़ में से सिर्फ
दस लाख रुपए बरामद कर सकी है पुलिस पुलिस आधे मामलों में ही कर सकी है गिरफ्तारी
Published on:
24 Feb 2018 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
