
मालपुरा. श्रीजी भंडारा परिवार समिति की ओर से 18वें भंडारे के सफल आयोजन की शुरुआत बुधवार को माणक चौक बाजार स्थित गणेशजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई। समिति सदस्यों ने भगवान गणेश को निमंत्रण अर्पित कर आयोजन की सफलता की कामना की।
समिति के अभय सुराशाही, चंद्र प्रकाश जैन, बबलू कापड़ी, विनय झालान, अशोक जैन, पुखराज सोनी, अनिल माहेश्वरी और राधेश्याम माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर निमंत्रण अर्पित किया।
समिति के पुखराज सोनी ने बताया कि डिग्गी कल्याणजी महाराज की लक्खी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 19 से 21 अगस्त तक जयपुर रोड स्थित बजरी नाके पर तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें पदयात्रियों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी।
Updated on:
06 Aug 2026 06:00 am
Published on:
06 Aug 2026 06:00 am
