10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी युगल की मौत बनी मिस्ट्री, एफएसएल जांच के लिए भेजा विसरा

जोधपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल के कमरे में मिले युवक-युवती के शव शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए। पुलिस ने होटल मैनेजर की तरफ से मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो पाया कि हत्या कैसे की गई। दोनों का विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। उसके बाद ही युवती की मौत की वजह सामने आ पाएगी।
2 min read
Google source verification
प्रेमी युगल की मौत बनी मिस्ट्री, एफएसएल जांच के लिए भेजा विसरा

प्रेमी युगल की मौत बनी मिस्ट्री, एफएसएल जांच के लिए भेजा विसरा

जोधपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल के कमरे में मिले युवक-युवती के शव शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए। पुलिस ने होटल मैनेजर की तरफ से मर्ग रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो पाया कि हत्या कैसे की गई। दोनों का विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। उसके बाद ही युवती की मौत की वजह सामने आ पाएगी।

बता दे..जोधपुर में रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के एक कमरे में शुक्रवार शाम प्रेमी युगल के शव मिले। युवती की मृत्यु दो-तीन दिन पूर्व हो चुकी थी। पुलिस को अंदेशा है कि युवती को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद युवक ने आत्महत्या की है। उदयमंदिर थाना पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। कमरे में दो सुसाइड नोट भी मिले।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) राजेश मीणा के अनुसार रंगपुर (कोटा) में सरस्वती कॉलोनी निवासी लोकेश मीणा होटल धूम के एक कमरे में पंखे के हुक पर फंदे से लटका मिला। जबकि दूणी (टोंक) थानान्तर्गत देवी खेड़ा निवासी सीमा कुमारी का शव पलंग पर कंबल से ढंका हुआ था। सुबह से किसी के बाहर न आने और कमरा अंदर से बंद होने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा होटल पहुंचे और दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे। मृतका शव काला हो चुका था और कीड़े पड़ चुके थे। सिर के पीछे खून जमा था। अंदेशा है कि दो-तीन दिन पहले जहर खिलाकर युवती की हत्या की या गला घोंटकर मारा है। लोकेश अंतिम बार गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे रिसेप्शन के सामने बैठे देखा गया था। उसने सभंवत: रात में या शुक्रवार सुबह फंदा लगाया। पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर आए और एफएसएल टीम ने शवों का परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है।

लोकेश व सीमा का ननिहाल एक ही गांव में है। लोकेश कोटा के छात्रावास में काम करता था। अंदेशा है कि ननिहाल में या सीमा के कोटा में कोचिंग करने के दौरान दोनों में सम्पर्क हुआ होगा। सीमा जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एएनएम की छात्रा थी। लोकेश शादीशुदा था।

बता दे.. पुलिस को होटल के कमरे से लोकेश के लिखे दो सुसाइड नोट मिले। एक नोट में सीमा पर संदेह जताकर आरोप लगाए गए हैं। उस पर दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में रुपए लेकर समझौता करने के साथ ही सीमा पर खर्च की राशि का उल्लेख किया गया। उसे सीमा के किसी अन्य से घनिष्ठता होने का संदेह था। जबकि दूसरे नोट में उसने प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या करने की स्वीकारोक्ति की है। दोनों नोट की जांच की जा रही है।

लोकेश 24 अक्टूबर की सुबह घर से निकला था। परिजन ने 30 अक्टूबर को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह सीमा के साथ 29 अक्टूबर को जोधपुर आया। तब से दोनों होटल में ही थे। मृतका सीमा टोंक से उसके साथ आई या बीच रास्ते में मिली, इस बारे में जांच के बाद पता लग पाएगा।

लोकेश एक महीने पहले भी युवती को फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस स्टेशन दूणी में 23 सितम्बर को उसके खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार व आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर एफआर लग गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग