10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की खबर का असर : राजधानी में लो फ़्लोर बस में हुई महिला के साथ खौफनाक वारदात के बाद प्रशासन ने उठाया सख्त कदम, चालक को किया निलंबित

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Sep 14, 2018

LO FLOR

LO FLOR

जयपुर ।

राजधानी में जेसीटीएसएल संचालित लो फ्लोर बस में गुरूवार को चालक द्वारा महिला से बेरहती से मारपीट का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। वीडियो में चालक बस में ही एक महिला को बेरहमी से बैल्ट लेकर पीट रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आया तो प्रकरण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। देर शाम तक मामला बढ़ा तो जेसीटीएसएल प्रशासन को खबर लगी और हड़कंप मच गया। प्रशासन ने चालक की पहचान कर उसे आरोपी मानते हुए हटा दिया गया।

दरअसल, लो फ्लोर की 9A बस अजमेरी गेट से दादी का फाटक अग्रवाल फॉर्म की ओर जा रही थी। नारायण सिंह सर्किल पर चालक ने अचानक हाथों में बैल्ट लेकर एक महिला से मारपीट शुरू कर दी। चालक महिला के लात मारते हुए भी दिख रहा है। इसके बाद चालक ने महिला को बस से उतार दिया।

हालांकि महिला पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह बस में जेब काट रही थी। इसी बात को लेकर चालक ने उससे मारपीट की, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक चालक की पहचान हेतराम के रूप में की गई हैं, जो बस का संचालन करने वाले आॅपरेटर का ठेका कर्मचारी था। पूरे प्रकरण की जांच टोडी डिपो मैनेजर को सौंपी गई हैं। जेसीटीएसएल एमडी ने मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को देने के निर्देश दिए हैं।


पत्रिका के पास पहुंचा वीेडियो, फिर हुआ खबर का असर

घटना का वीडियो सबसे पहले राजस्थान पत्रिका के पास पहुंचा। वीडियो पुष्टि के लिए जेसीटीएसएल अधिकारियों को भेजा गया। जहां उसके बाद जांच की गई। जांच में प्रकरण सही पाया गया। यही नहीं प्रबंधन ने प्रथम दृष्टा चालक को महिला से मारपीट का आरोपी मानकर हटा दिया। वीडियो देखने के बाद चालक को आरोपी माना गया है।

अगर कुछ गलत हो रहा था तो उसे पुलिस में सूचना करनी चाहिए। आज जांच रिपोर्ट के बाद ही मारपीट के कारणों का पता चलेगा। ये था जेसीटीएसएल के जोनल मैनेजर हरीश गोस्वामी का कहना।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग